Published : Oct 16, 2020, 09:46 AM ISTUpdated : Oct 16, 2020, 10:36 AM IST
हटके डेस्क : 16 अक्टूबर यानी आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है। आज के दिन भूख से पीड़ित लोगों के लिए जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है।16 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की गई थी। इसके बाद इस संघ ने 1981 से हर साल 16 तारीख के वर्ल्ड फूड डे मनाने की शुरुआत की। तो चलिए आज आपको हम एक सुपर वेजिटेबल के बारे में बताते हैं। अक्सर हम बाजार से हरी पत्तेदार सब्जियां 10-20 या ज्यादा से ज्यादा 40 रुपए के हिसाब से लेकर आते है। लोग अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीदकर खाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इन सब्जियों को खाना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। वैसे तो सब्जियों की बढ़ती हुई कीमत से हमारे देश में लोग अक्सर परेशान रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते है दुनिया की एक ऐसी भी सब्जी है जिसकी कीमत सोने के दाम (most expensive vegetable) से भी ज्यादा है। हॉप शूट (Hop Shoots) नाम की यह सब्जी 1000 यूरो प्रति किलो बिकती है यानी भारतीय रुपए इसकी कीमत 80 हजार से ज्यादा है। दाम सुनकर आप चौंकिए मत, आज हम आपको इस सुपर वेजिटेबल की खासियतों के बारे में बताते हैं।
हर साल 16 अक्टूबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फूड डे (World Food Day) मनाया जाता है। जगह-जगह इस दिन कई कार्यक्रम भी होते हैं। आज के दिन हम आपको बताते हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में।
210
यह सब्जी है हॉप शूट। इसकी कीमत 1000 यूरो यानी तकरीबन 80 से 82 हजार रुपए प्रति किलो है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसके दाम के बावजूद भी दुनिया भर में इसकी काफी डिमांड है।
310
हॉप शूट्स का जो फूल होता है उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। इस फूल का इस्तेमाल बीयर में किया जाता है। बाकी उसकी टहनी को कई तरह से खाया जा सकता है।
410
हॉप शूट्स की टहनियां शतावरी (asparagus)पौधे की तरह दिखाई देती हैं। इसकी टहनियों की सब्जी बनाई जाती है। कुछ लोग सब्जी के बजाय इसका अचार बनाते हैं। इसके फूल स्वाद में काफी तीखे होते हैं।
510
हॉप में कई तरह की ऐंटीबायॉटिक की प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसी कारण इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द को दूर करने से लेकर टीबी के इलाज तक में इसका उपयोग होता है।
610
इसको कच्चा भी खाया जा सकता है। लेकिन ये काफी कड़वा होता है। हॉप की टहनियों का इस्तेमाल प्याज की तरह सलाद में भी किया जाता है।
710
हॉप की तरह ही भारत में शिमला के जंगलों में एक सब्जी पाई जाती है, जिसका नाम है गुच्छी (gucchi)। ये भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए इसकी कीमत 30 से 40 हजार रुपए प्रति किलो होती है।
810
गुच्छी का वैज्ञानिक नाम मार्कुला एस्क्यूपलेंटा है, लेकिन इसे हिंदी में स्पंज मशरूम कहा जाता है। छतरी, टटमोर, डुंघरू या गुच्छी, ना जाने कितने ही नाम है इस अनोखी सब्जी के।
910
इसे रोज खाने से दिल की बिमारियां दूर हो जाती है। यह सब्जी हार्ट पेशेंट के लिए उपयोगी होती है। इसमें विटामिन-बी और डी के अलावा विटामिन-सी और विटामिन-के प्रचुर मात्रा में होता है।
1010
सिर्फ भारते में ही नहीं बल्कि अमरीका, यूरोप, फ्रांस, इटली व स्विट्जरलैंड के लोग गुच्छी को खूब पसंद करते हैं।