हटके डेस्क: 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Day) मनाया जाता है लेकिन दुनिया में इसे 10 जनवरी को मनाया जाता है। सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर 10 जनवरी को ही विश्व हिंदी दिवस के रूप में क्यों चुना गया है? 10 जनवरी 1975 को वर्ल्ड हिंदी कांफेरेंस का आयोजन किया गया था। इसी को याद करने के हर साल इस तारीख को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को देश का ऑफिशियल लैंग्वेज घोषित किया गया था। हिंदी भाषा को उसका नाम पर्शिया के शब्द हिन्द से मिला, जिसका मतलब होता है 'लैंड ऑफ इंडस रिवर'(land of Indus River)
भारत में लोगों के बीच हिंदी से ज्यादा इंग्लिश का क्रेज है। लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना अपनी शान समझते हैं। लेकिन दुनिया में भारत के अलावा ऐसे अन्य कई देश हैं, जहां लोग हिंदी बोलते हैं। आइये बताते हैं कौन से हैं वो देश...