2 फीट की बीवी को गोद में उठा घूमता है शख्स, बेटे को जन्म दे महिला ने बनाया रिकॉर्ड

Published : Sep 12, 2020, 10:33 AM ISTUpdated : Sep 12, 2020, 10:37 AM IST

हटके डेस्क : अक्सर आपने बौने लोगों (Midget people) के बारे में सुना और उन्हें देखा होगा। आज हन आपको ऐसी ही एक बौनी महिला की कहानी बताते हैं तो महज 2 फीट और 10 इंच की है। इडाहो (Idaho) की रहने वाली 31 साल की ये लेडी भले ही हाइट में हम सबसे छोटी हो, पर इनके हौसलें बहुत बुलंद हैं। फिजिकल रूप से कमजोर (physically Disabled ) होने के बाद भी उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया और अपने पति के साथ शादीशुदा जीवन जी रही हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं ट्रिशा टेलर की स्टोरी की कैसे 2 मिसकैरज के बाद भी इन्होंने हार नहीं मानी और दुनिया की सबसे छोटी हाइट की मां बनने का रिकार्ड बनाया।

PREV
19
2 फीट की बीवी को गोद में उठा घूमता है शख्स, बेटे को जन्म दे महिला ने बनाया रिकॉर्ड

31 साल की ट्रिशा टेलर ओओई (osteogenesis imperfecta) नाम की एक बीमारी के साथ पैदा हुई। पैदा होते ही उनके शरीर में 150 से ज्यादा फ्रैक्चर हो गए थे। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचाई।

29

ट्रिशा उस वक्त बच तो गई लेकिन उनकी हाइट 2 फीट 10 इंच से ज्यादा नहीं बढ़ी। साथ ही उनका शरीर इतना कमजोर हैं कि अगर वो जोर से छींक भी दें तो उनको फ्रैक्चर हो सकता है।

39

ट्रिशा ने कभी हार नहीं मानी और इतनी कठिनाओं को बावजूद भी वह अपनी लाइफ हंसी - खुशी जीती हैं।

49

जब ट्रिशा बड़ी हुई तो उन्होंने 6 फीट 1 इंच लंबे आदमी माइकल से शादी की। माइकल ने ट्रिशा को कभी अलग होने का अहसास नहीं कराया। हर जगह वह उन्हें एक बच्चे की तरह गोदी में उठा कर घूमते हैं।

59

हर औरत को सपना होता हैं कि शादी के बाद उसका एक घर हो, जिसमें वो, पति और उसका बच्चा रहें। ट्रिशा ने भी बच्चा करने की इच्छा जताई लेकिन उनके कमजोर शरीर के कारण ये होना लगभग नामुमकिन था।

69

ट्रिशा ने हार नहीं मानी और 2 बार मिसकैरज (miscarriage) हो जाने के बाद भी उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि उस दौरान डॉक्टर्स ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वो बच्चा पैदा करती हैं तो उनकी सारी हड्डियां टूट भी सकती है।

79

दो गर्भपात के बाद ट्रिशा ने अपने बच्चे को 32 हफ्ते तक गर्भ में रखा और फिर सी - सेक्शन (c- section) के जरिए उसे डिलेवर किया। ट्रिशा और माइकल का एक बेटा हुआ, जिसका नाम मावेन हैं। मावेन को जन्म देकर ट्रिशा ने वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया हैं।

89

ये हैं ट्रिशा और माइकल की हैप्पी फैमली। माइकल अपने बच्चे और बीवी को गोद में लेकर नजर आ रहे हैं।

99

ट्रिशा और उनका बेटे मावेन एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। दोनों साथ में एक ही बेबी गाड़ी में बैठ कर घूमा करते हैं। कई बार तो वे एक ही साइज के एक जैसे कपड़े पहनते है। 

Recommended Stories