1 ही प्रेमी के साथ बिस्तर शेयर करती हैं ये जुड़वा बहनें, अब की डिमांड- दोनों को एक साथ बनाओ मां

Published : Jul 28, 2020, 05:18 PM ISTUpdated : Jul 29, 2020, 11:11 AM IST

हटके डेस्क: जुड़वा बहनों या भाइयों के लुक्स कई बार एक जैसे होते हैं। इन्हें आइडेंटिकल ट्विन्स कहा जाता है। इनके फिजिकल फीचर्स काफी मिलते-जुलते होते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक आइडेंटिकल ट्विन की काफी चर्चा होती है। ये है पर्थ में रहने वाली एना और लूसी डिसिंक। इन दोनों को दुनिया की सबसे अधिक मिलने वाली आइडेंटिकल ट्विन्स कहा जाता है। इनके लुक में इतनी समानता है कि कोई भी इन्हें अलग-अलग नहीं पहचान पाता। इनके शौक भी एक जैसे हैं। हद तो ये है कि दोनों का दिल भी एक ही आदमी पर आया। बीते 9 साल से दोनों 39 साल के बेन बयर्ने को डेट कर रही हैं। दोनों एक साथ बेन के साथ रहती हैं। अब इन दोनों बहनों ने टीवी शो में अपने दिल का एक अहम अरमान शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी काफी चर्चा हो रही है...   

PREV
18
1 ही प्रेमी के साथ बिस्तर शेयर करती हैं ये जुड़वा बहनें, अब की डिमांड- दोनों को एक साथ बनाओ मां

जुड़वा बहनों ने एक टीवी शो में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अरमान शेयर किया है। दुनिया की सबसे अधिक आइडेंटिकल होने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली 34 साल की एना और लूसी डिसिंक ने खुलासा किया है कि उन्हें एक साथ ही प्रेग्नेंट होना है। 

28

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली एना और लूसी डिसिंक इतनी आइडेंटिकल है कि वी एक साथ ही सोती हैं, दोनों को बाथरूम सेम टाइम पर जाना होता है। यहां तक कि बीते 9 साल से दोनों एक ही शख्स के साथ साथ सोती हैं। 

38

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई शो में दोनों ने बताया कि वो IVF के जरिये प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं। दोनों चाहते हैं की वो एक साथ प्रेग्नेंट हो और प्रेग्नेंसी का लुत्फ़ भी एक साथ उठाए।  

48

दोनों बहनें जिंदगी के सारे अनुभव एक साथ करना चाहती है। उनका तो अरमान है कि साथ बूढ़े होकर वो एक साथ मौत को भी गले लगाए। 

58

एना ने बताया कि वो आईवीएफ के सहारे अपने अंडे एक साथ फ्रीज कर रही है। दोनों ने कहा कि भविष्य का कुछ ठिकाना नहीं है इसलिए वो दोनों ही अपने प्रेग्नेंसी को सिक्योर कर रहे हैं।  

68

हालांकि, एक साथ प्रेग्नेंट होना किस्मत के भरोसे भी है। जब उनसे पूछा गया कि अगर एक का बेटा और एक की बेटी होगी तो क्या वो प्रभावित होंगी, इसपर दोनों ने जवाब दिया कि जब तक दोनों स्वस्थ होंगे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
 

78

दोनो बहनें एक ही शख्स को डेट कर रही हैं। दोनों का कहना है कि बेन उन्हें आसानी से पहचान लेता है। वो उनकी आवाज को भी आइडेंटिफाई कर लेता है जबकि ऐसा खुद एना और लूसी डिसिंक की मां नहीं कर पाती थी।  
 

88

बेन के साथ दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया था। दोनों ने पहली बार एक साथ ही बेन को किस किया था। दोनों बहनों ने बताया कि उन्हें कभी पार्टनर शेयर करने में जलन नहीं हुई। बेन जब एक को किस करता है तो तुरंत बाद दूसरे को भी। अब दोनों एक साथ बेन के बच्चे की मां बनना चाहती है। 

Recommended Stories