इस देश में आई ऐसी बाढ़, 6 लाख से अधिक लोगों से खाली कराया जा रहा घर, सामने आईं तस्वीरें

Published : Aug 29, 2019, 03:25 PM ISTUpdated : Aug 29, 2019, 03:31 PM IST

जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में 6,70,000 से अधिक लोगों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाने का आदेश जारी किया गया है। यहां मूसलाधार बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आदेश उत्तरी क्यूशू के सागा, फुकोका और नागासाकी के लिए जारी किया गया है। सागा, क्यूशू और यहां के रेलवे स्टेशन में बाढ़ आ गई है। अब तक तीन लोगों के मरने की खबर है। एक व्यक्ति लापता है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने क्योदो न्यूज के हवाले से बताया कि पश्चिमी से लेकर उत्तरी जापान तक के इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। क्यूशू रेलवे कंपनी ने इस क्षेत्र में विशेष रूप से तीन प्रान्तों में सेवाएं रद्द कर दी हैं। यहां खराब मौसम के कारण यातायात भी बाधित हो गया है। कुछ प्रभावित इलाकों में भूस्खलन की भी घटनाएं हुई है। 

PREV
14
इस देश में आई ऐसी बाढ़, 6 लाख से अधिक लोगों से खाली कराया जा रहा घर, सामने आईं तस्वीरें
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने क्योदो न्यूज के हवाले से बताया कि पश्चिमी से लेकर उत्तरी जापान तक के इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।
24
6,70,000 से अधिक लोगों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाने का आदेश जारी किया गया
34
आदेश उत्तरी क्यूशू के सागा, फुकोका और नागासाकी के लिए जारी किया गया है
44
बाढ़ में अब तक तीन लोगों के मरने की खबर है। एक व्यक्ति लापता है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories