लंबी उम्र का राज़! अमेरिकी बिजनेसमैन का दावा कि वो 180 साल तक जिंदा रहेगा, लोगों की दी कुछ टिप्स

अमेरिका के जानेमाने कारोबारी और 'न्यूयॉर्क टाइम्स' द्वारा बेस्टसेलिंग राइटर डेव एस्प्रे ने दावा किया है कि वे 180 साल तक जीएंगे। इसके उन्होंने कई वजहें बताई हैं। डेव ने अपने शरीर के बोन मैरो से स्टेम सेल निकलवाकर उन्हें फिर से ट्रांसप्लांट कराया है। इसे बायोलॉजिकल क्लॉक को उल्टा घुमाने के लिए की गई बायोहैकिंग कहते हैं। बता दें कि भारत में मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले नरेंद्र चौहान ने भी एक दावा किया था कि उनके पास एक ऐसी पांडुलिपी है, जिसमें 5000 वर्षों तक जिंदा रहने के नुस्खे लिखे हुए हैं। हालांकि दोनों ही मामले रिसर्च का विषय हैं। बहरहाल, डेव का कहना है कि फ्यूचर में बॉडी मोबाइल की तरह चलन में आ जाएगी। 57 वर्षीय डेव 2153 तक जिंदा रहने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए वे कोल्ड क्रायोथैरेपी चैंबर और खास उपवास का तरीका अपना रहे हैं। कोल्ड क्रायोथैरेपी में कुछ सेकंड के लिए मशीन के अंदर खड़े व्यक्ति पर बर्फीली हवाएं छोड़ी जाती हैं। डेव दावा करते हैं कि अगर 40 से कम उम्र वाले लोग उनका यह तरीका अपना लें तो 100 साल तक एक्टिव रह सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2021 6:07 AM IST

15
लंबी उम्र का राज़! अमेरिकी बिजनेसमैन का दावा कि वो 180 साल तक जिंदा रहेगा,  लोगों की दी कुछ टिप्स

करोड़ों रुपए खर्च
बिजनेसमैन डेव ने लंबी उम्र पाने के लिए अब तक विभिन्न तकनीकों और सर्जरी पर 7.4 करोड़ रुपए खर्च कर दिया है। डेव कहते हैं कि उन्होंने अपने सोने को कंट्रोल कर लिया है। खाने पर ध्यान दे रहे हैं। वे ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिससे बुढ़ापा रोका जा सके। इससे शरीर में जलन (इन्फ्लेमेशन) कम से कम हो।

25

डेव कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही स्टेम सेल मरने लगती हैं। बॉडी में करोड़ों स्टेम सेल होती हैं। उन्हें बचाने ही उनका दुबारा ट्रांसप्लांट कराया है। डेव अब इंटरमिटेंट फास्टिंग (यानी थोड़े-थोड़ अंतराल पर खाना) कर रहे हैं। इससे भोजन के पचने की क्षमता बढ़ जाती है। डेव क्रायोथैरेपी यानी कोल्ड थैरेपी भी ले रहे हैं। इसमें क्षतिग्रस्त ऊतकों (टिश्यू) को कम तापमान से उपचारित किया जाता है।

35

डेव बताते हैं कि 17 साल पहले तिब्बत में ट्रैकिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गइ थी। तब उन्होंने याक के दूध की चाय पी। इससे उन्हें ऊर्जा मिली। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में बुलेटप्रूफ कॉफी लॉन्च की। इसे एमसीटी तेल और मक्खन से बनाया जाता है। इसे सुबह पीने से वजन कम होता है। आगे पढ़ें 5000 साल जीने का नुस्खा...
 

45

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले नरेंद्र चौहान ने दावा किया था कि उनके पास ऐसी पांडुलिपि है, जिसमें 5000 से ज्यादा समय तक जिंदा रहने के नुस्खे लिखे हुए हैं। आपको बता दें कि आयुर्वेद शास्त्र में मानव की आयु 120 साल बताई गई है। लेकिन वह अपने योग आदि के जरिये 150 साल तक जी सकता है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में इंसान की औसत आयु 300 से 400 वर्ष तक होती थी। वहीं, हिंदू पुराणों के अनुसार अश्वत्थामा, बलि, व्यास, हनुमान, विभीषण, परशुराम आदि के बारे में कहा जाता है कि वे आज भी जिंदा है। आगे पढ़ें- दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला के बारे में...

55

यह हैं हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के पपलाह गांव में रहने वाली मंशा देवी। आधार कार्ड के अनुसार इनका जन्म 1890 में हुआ। इस हिसाब से इनकी उम्र 131 साल हुई। इनके दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला होने का दावा किया गया।अभी यह रिकॉर्ड जापान की केन तनाका के नाम है। उनकी उम्र 118 साल है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos