यहां सालों से सड़ रहे हजारों शव, ना लाशों को दफनाया जाता है, ना जलाया; ऐसे होता है अंतिम संस्कार

बाली. शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक हर देश और समुदाय की अलग अलग धार्मिक मान्यताएं होती हैं। किसी धर्म में शवों को दफनाया जाता है तो कहीं जलाया जाता है। लेकिन एक ऐसी भी जगह है, जहां शवों को सालों तक सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है। इन शवों को तब तक सड़ाया जाता है, जब तक वे कंकाल नहीं बन जाते। हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया के द्वीप बाली की। यहां शवों को सालों तक सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2020 2:10 PM IST / Updated: Jun 21 2020, 10:37 AM IST

113
यहां सालों से सड़ रहे हजारों शव, ना लाशों को दफनाया जाता है, ना जलाया; ऐसे होता है अंतिम संस्कार

बाली में ट्रून्यानीस के लोग ओपन एयर में अंतिम संस्कार किया जाता है। यहां शवों को बांस की झोपड़ी में सालों तक के लिए रख दिया जाता है। यह परंपरा शताब्दियों से चली आ रही है। यहां शवों को तब तक झोपड़ी में रखा जाता है, जब तक वे कंकाल में ना बदल जाएं। (तस्वीरें परेशान कर सकती हैं।)

213

बाली के बंगली में बटूर लेक के पास एक गांव में लोगों ने शवों को इस तरह से बांस की झोपड़ियों में रखा जाता है। कोरोना काल में भी इन लोगों को किसी तरह का कोई डर नहीं है। 
 

313

जहां पूरी दुनिया में लोगों का अंतिम संस्कार पीपीई किट पहनकर तमाम सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए अंतिम संस्कार किया जा रहा है, वहीं, बाली की इस जगह पर शवों को अभी भी ऐसे ही खुले में सड़ने दिया जा रहा है।  

413

इतना ही नहीं पूरे इंडोनेशिया में अंतिम संस्कार करने वालों को पीपीई किट पहने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तुरंत शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 

513

कोरोना वायरस जिससे अब तक 4.6 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, 80 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, बाली प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण इलाकों तक कोरोना नहीं पहुंचा है। 

613

गांव के प्रधान वयान अर्जन ने बताया कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अभी भी पहले जैसी है, लेकिन कोरोना को देखते हुए शामिल लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

713

कोरोना के डर से गांव में बाहर से आने वाले लोगों के आने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन यहां अभी भी लोग खुले में अंतिम संस्कार कर रहे हैं। 

813

बाली के ट्रून्यानीस लोग हिंदू हैं। उनकी अंतिम संस्कार को लेकर अलग ही मान्यता है। वे मृतकों को दफनाते या दाह संस्कार नहीं करते। बल्कि इसके बजाय वे प्रकृति को अपना काम करने देते हैं। लोगों का मानना है कि लाशें खुले में सड़ती हैं, इसे मृतक के साथ संबंध रखने का तरीका माना जाता है।

913

अर्जुन ने बताया, "इससे हमें अपने प्रियजनों से जुड़ाव महसूस होता है।" उन्होंने कहा, "जब मेरी दादी की मृत्यु हुई, तो मुझे लगा कि वह करीब हैं।" 

1013

अंतिम संस्कार गांव से दूर किया जाता है। इसके लिए ये लोग बोट से उस स्थान तक जाते हैं। यहां एक हिंदू मंदिर भी है। जहां पूजा अर्चना के बाद अंतिम संस्कार होता है। यहां शवों को रखने के लिए 11 गुफाएं हैं, इनमें ही शवों को रख दिया जाता है। 
 

1113

अगर गुफा भर जाती है तो पुराने कंकाल को बाहर निकाल लिया जाता है। इससे नए शवों को रखा जा सके। जब शरीर पर कोई मांस नहीं रह जाता है, तब तक मृतकों की खोपड़ी को एक पत्थर की वेदी पर रखा जाता है जब तक कि वे भी प्रकृति में वापस गिर न जाएं।

1213

इन गुफाओं के पास एक बड़ा पेड़ भी है। इससे आने वाली खूशबू से गांव तक शवों के सड़ने की बदबू नहीं आती। 

1313

बाली के लोग जो गांवों में रहते हैं, वे बाली के असली वंशज बताते हैं। यहां ट्रून्यान गांव में मंदिर 10वीं शताब्दी का है। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos