Published : Jun 13, 2020, 11:57 AM ISTUpdated : Jun 14, 2020, 01:00 PM IST
साओ पाउलो. अभी भी कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हुआ है। अब तक दुनियाभर में इससे 4.28 लाख लोगें की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे संक्रमित देश है। ब्राजील में हर रोज करीब 800-900 लोगों की मौत हो रही है। अब तक यहां 8 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 41 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की वजह से कब्रिस्तान में जगह कम पड़ रही है। हाल ही ये हो गया है कि यहां पहले से दफन शवों को निकालकर नए शवों को दफन किया जा रहा है।
लोगों को दफनाने के लिए दोबारा जगह बनाई जा सके, इसलिए लिए यहां कब्रों को खोदा जा रहा है। लोगों की हड्डियों को निकालकर उन्हें भरकर मेटल के कंटेनर में भरा जा रहा है।
213
साओ पाउलो मुंसिपल फ्यूनरल सर्विस ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, जिन लोगों की मौत 3 साल पहले हुई है, उनके अवशेषों को निकालकर बैग में भरा जा रहा है। सके बाद इन्हें कंटेनर में रखा जाएगा। इसके लिए 12 कंटेनर खरीदे गए हैं।
313
लैटिन अमेरिका में साओ पालो सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। यहां 1.20 करोड़ की आबादी है। यहां अब तक 5480 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य जानकारों का मानना है कि यहां आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी।
413
साओ पालो में सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसके चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मॉल में काफी भीड़ हो रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है।
513
कुछ जानकारों का मानना है कि ब्राजील में अगस्त में कोरोना पीक पर होगा। ब्राजील के सभी शहर कोरोना की चपेट मे हैं। ब्राजील में अब तक 42000 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें इसी देश में हुई हैं।
613
ब्राजील की स्थिति पर WHO ने भी चिंता जताई है। क्यों कि यहां लगभग सभी आईसीयू बेड भरे हुए हैं। लेकिन यह सिर्फ एक मात्र चिंता नहीं है।
713
साओ पाउलो के विला फॉर्मोसा में लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। इसमें जहां तक नजर जाती है, सिर्फ कब्रें ही नजर आती हैं। अब यहां दोबारा से कब्रों को खोदा जा रहा है।
813
कब्रों से अवशेषों को निकालकर नई लाश के लिए जगह बनाई जा रही है। इस कब्रिस्तान में काम करने वालों में भी डर का माहौल है। उनका कहना है कि पता नहीं आगे क्या होगा?
913
यहां काम करने वाले कोस्टा कहते हैं कि अब मॉल और बाजार खुल गए हैं। इससे चिंता और बढ़ गई है। यहां मामले लगातार बढ़ रहे हैं और लोग इसके बारे में जागरूक नहीं हो रहे हैं।
1013
विला फॉर्मोसा में हर रोज करीब 40 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
1113
विला फॉर्मोसा में जहां देखो वहां सिर्फ कब्रें ही नजर आती हैं। यह कब्रिस्तान 7.5 लाख स्क्वायर मीटर में फैला है। यहां करीब 15 लाख कब्रें बन सकती हैं।
1213
साओ पाउलो में 1.2 करोड़ आबादी है। लैटिन अमेरिका का यह क्षेत्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
1313
सैटेलाइट इमेज में कुछ इस तरह दिखता है यह कब्रिस्तान।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।