कोरोना से जंग के लिए प्यार को किया कुर्बान, दो बार शादी की तारीख आगे बढ़ाई, फिर....

बीजिंग. एक लड़की के लिए उसकी शादी जीवन में सबसे यादगार पल होता है। वह शादी तक इस दिन का इंतजार करती है और ना जाने कितने सपने बुनती है। लेकिन चीन में पिछले 3 महीनों में कोरोना महामारी के चलते ना जाने कितनी लड़कियों के सपने तोड़ दिए। लेकिन चीन के झेजियांग प्रांत की नर्स चेन यिंग ने इस महामारी से लड़ाई में यह साबित कर दिया कि देश के लिए प्यार भी इंतजार कर सकता है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2020 9:56 AM IST / Updated: Mar 24 2020, 04:44 PM IST

115
कोरोना से जंग के लिए प्यार को किया कुर्बान, दो बार शादी की तारीख आगे बढ़ाई, फिर....
चेन (24) ने 20 मार्च को अपने फियांसे हुआंग से बिना किसी शोर शराबे के शादी की। पहले दोनो की शादी 4 फरवरी को होनी थी। लेकिन उस वक्त चीन महामारी झेल रहा था और चेन अन्य नर्सों की तरह ही अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की कोरोना से रक्षा कर रहीं थीं। इसलिए दोनों ने अपनी शादी को टालने का फैसला किया।
215
4 फरवरी को चेन ने एक फोटो शेयर की। इसमें वे एक आईसोलेशन वार्ड के कांच से अपने पार्टनर को किस करती नजर आ रहीं थीं। यह तस्वीर काफी वायरल हुई। लोगों ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया।
315
चेन ने पिछले साल ही मेडिकल स्टाफ के तौर पर काम करना शुरू किया। चेन उन कम उम्र की नर्सों में शामिल थीं, जो कोरोना जैसी महामारी का डट कर सामना कर रहे थे। चेन की ड्यूटी झेजियांग यूनिवर्सिटी में लगाई गई। चेन को 25 जनवरी को अर्जेंट ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था।
415
चेन को इसकी उम्मीद नहीं थी कि वे एक युद्ध समान स्थिति में जाने वाली हैं। चेन को लगता था कि उन्होंने हाल ही में नौकरी जॉइन की है। इसलिए उन्हें ऐसी स्थिति में नहीं भेजा जाएगा।
515
लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि पहले ग्रुप में हैं, जिसे कोरोना मरीजों के आइसोलेशन वार्ड में तैनात किया जा रहा है, उन्होंने बिना कुछ सोचे इसके लिए खुद को तैयार कर लिया।
615
चेन घंटों तक स्पेशल सूट और मास्क के साथ मरीजों के इलाज और सेवा में लगी रहतीं। यहां तक की चेन के चेहरे पर मास्क के निशान भी पड़ गए थे। इससे चेन के फियांसे भी काफी चिंतित थे।
715
815
915
1015
यहां तक की जिस दिन शादी होनी थी, उस दिन दोनों एक दूसरे से पास से मिल भी नहीं सके। दोनों कांच की एक दीवार के दोनों ओर थे। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी को शादी करने का फैसला किया।
1115
लेकिन स्थिति काबू में ना होने के चलते दोनों को फिर से डेट आगे बढ़ानी पड़ी। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि जब स्थिति ठीक हो जाएगी तो दोनों शादी करेंगे। अब 20 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधे। चेन के फियांसे कहते हैं कि उन्होंने एक योद्धा से शादी की है। वहीं, चेन का कहना है कि वे अभी भी आम लड़कियों की तरह ही हैं।
1215
चीन के वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था। इसके बाद यहां स्थिति काबू से बाहर हो गई। हर रोज सैकड़ों लोगों की जान जा रही थी। वहीं, हजारों नए केस सामने आ रहे थे। इस दौरान चीन के मेडिकल स्टाफ ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस युद्ध का सामना किया।
1315
चीन में अब तक करीब 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अब स्थिति काबू में है। यहां हर रोज जहां हजारों मामले सामने आ रहे थे, वहीं, अब यह सिर्फ दर्जनों तक सीमित रह चुका है।
1415
चीन में 81000 लोग अभी भी संक्रमित हैं। जबकि 73 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। चीन में सोमवार को 7 मौतें हुईं। वहीं, 34 नए मामले सामने आए। उधर, इटली और स्पेन में स्थिति काबू से बाहर हो गई है।
1515
इटली ने मौत के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। इटली में अब तक 6 हजार से ज्यादा मौतें हो गई हैं। वहीं, स्पेन में 2316 लोगों की मौत हुई है। इटली का लोम्बार्डी शहर नया वुहान बनता जा रहा है। इटली में अधिकतर मौतें इसी शहर में हो रही हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos