6 मंज़िला बिल्डिंग के जितना ऊंचा है ट्रम्प का एयरफोर्स वन, 1 घंटे उड़ान का खर्च सुन उड़ जाएंगे होश

बीजिंग. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया दो दिन 24-25 फरवरी को भारत में रहेंगे। इस दौरान अमेरिकी एयरफोर्स के एयर फोर्स वन विमान भी भारत में हैं और लोगों की दिलचस्पी के केंद्र में है। इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन विमान माना जाता है। ट्रम्प के काफिले में दो एक जैसे एयर फोर्स वन विमान चलते हैं। दोनों विमानों में एक जैसी खासियत हैं, दूसरा विमान इमरजेंसी में विकल्प के तौर पर साथ रहता है। आइए जानते हैं कि इस विमान पर एक घंटे में कितना खर्च आता है? 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 6:30 AM IST / Updated: Feb 24 2020, 12:02 PM IST

113
6 मंज़िला बिल्डिंग के जितना ऊंचा है ट्रम्प का एयरफोर्स वन, 1 घंटे उड़ान का खर्च सुन उड़ जाएंगे होश
एयरफोर्स वन विमान की हाइट छह मंज़िला बिल्डिंग के बराबर है। इसकी एक घंटे की उड़ान में आने वाला खर्च भी हैरान करने वाला है। हालांकि आज की तारीख में एयरफोर्स वन की उड़ान का खर्च ठीक ठीक नहीं आंका जा सकता मगर, चार साल पहले मोटे तौर पर इसकी उड़ान खर्च सामने आई थी।
213
दरअसल, साल 2016 में इसी विमान का इस्तेमाल पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने किया था। अपने चुनावी कैंपन के दौरान क्लिंटन ने विमान की सवारी की और इसके लिए उन्होंने कीमत भी चुकाई थी।
313
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुातिबक तब क्लिंटन ने अपने चुनावी हलफनामे में एयरफोर्स वन विमान की एक घंटे की उड़ान में आए खर्च का ब्यौरा पेश किया था। क्लिंटन ने बताया था कि वायुसेना के अभियान के उपयोग में उन्होंने 36,602.99 डॉलर का भुगतान किया था। जिसके बाद पता चला कि, एक घंटे के लिए एयर फोर्स वन उड़ान का खर्च 206,337 डॉलर लगभग 14,830,344.60 है।
413
क्लिंटन के एक सहयोगी ने CNBC को बताया था कि 5 जुलाई 2016 को राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ वाशिंगटन से चार्लोट (नॉर्थ कैरोलिना) के सफर किया था। क्लिंटन ने अपनी इस वायु सेना की एक उड़ान से जुड़ी लागत की जानकारी हलफनामे में दी थी।
513
उस दिन ओबामा और क्लिंटन के लिए पहला आधिकारिक संयुक्त अभियान कार्यक्रम था। आज की तारीख में एयरफोर्स वन की एक घंटे उड़ान का खर्च और बढ़ गया होगा। यह फिलहाल कितना है इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
613
वैसे अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरफोर्स वन बोइंग 747-200बी श्रेणी का विमान है, इसमें जरूरत के मुताबिक बदलाव कर सुरक्षित बनाया गया है। यह विमान एक बार फ्यूल भरने के बाद 7800 मील यानी करीब 12555 किमी तय कर सकता है। यानी यह दुनिया का एक चक्कर लगा सकता है।
713
इस विमान को बीच उड़ान में ईंधन दिया जा सकता है। ट्रम्प के विमान को उड़ता हुआ व्हाइट हाउस भी कहते हैं। इसमें तीन स्तरों में 4000 स्क्वायर फीट का फ्लोर एरिया है। विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी के लिए अलग रूम हैं। साथ ही कॉन्फ्रेंस रूम और डायनिंग रूम भी है।
813
विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी के लिए अलग रूम हैं। साथ ही कॉन्फ्रेंस रूम और डायनिंग रूम भी है। विमान में सीनियर स्टाफ मेंबर्स के लिए ऑफिस है। इसके अलावा 2 गैलरी हैं। इसमें 1 बार में करीब 100 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति के पर्सनल स्टाफ और मीडिया के लोगों के लिए भी अलग जगह है।
913
कितना सुरक्षित है विमान? अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान को सुरक्षित बनाने के लिए उसमें तमाम सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए हैं। इसमें डिफेंस सिस्टम के अलावा एयर टू एयर और एयर टू ग्राउंड कम्युनिकेशन के लिए मल्टी फ्रीक्वेंसी रेडियो की सुविधा है। इस विमान में ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है कि इसपर मिसाइल हमला भी बेअसर रहेगा। विमान में 85 फोन लाइन और 19 टीवी भी लगे हैं।
1013
शुरुआत से ही अमेरिका के राष्ट्रपति इन्हीं विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, 20वीं शताब्दी के मध्य से इसे और सुरक्षित बनाने का काम किया गया है। एयर फोर्स वन 965 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने की क्षमता वाला है। इसमें सर्जरी और मेडिकल जैसी तमाम सुविधाएं हैं।
1113
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह विमान एक उड़ते हुए आलीशान होटल की तरह है, जिसमें जिम, मीटिंग हॉल, बेडरूम जैसी तमाम सुविधाएं हैं।
1213
इसके अलावा विमान दुश्मन की रडार और मिसाइलों को भी चकमा देने की क्षमता रखता है।
1313
एयरफोर्स वन में एक बार में 100 यात्री सवार हो सकते हैं। इनमें से 24 क्रू मेंबर होते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके परिवार के लिए अलग से गेट है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos