अमेरिका. समलैंगिकता को लेकर अभी देश-दुनिया में लोग नॉर्मल नहीं हो पाए हैं। आज भी लोग समलैंगिकता को अप्राकृतिक मानते हैं और इसे अपराध के तरीके से लेते हैं। ऐसी ही अमेरिका में एक पिता ने अपने 14 साल के बेटो को गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर पिता से बहस कर रहा था
नेवादा में पिता ने 14 साल का जियोवानी मेल्टन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड होने के बारे में पिता वेंडेल मेल्टन के साथ बहस की थी। उसके बाद उसके पिता ने उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जियोवानी की मौत अस्पातल में हो गई। बेटे की हत्या के बाद उसकी पालन पोषण करने वाली मां सोनजा जोन्स ने बताया कि उन्हें इस बात से नफरत थी कि उनका बेटा समलैंगिक (गे) था।
23
मां ने कहा कि, मुझे यकीन है कि उसके मन में समलैंगिक बेटे की बजाय अपने मरे हुए बेटे की याद होगी। अपार्टमेंट में पुलिस को घरेलू झगड़ों की वजह से बुलाया गया था। पुलिस ने लड़के को गंभीर हालत में पाया और उस लड़के को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा यह लड़का अपार्टमेंट में अकेले रहता था।
33
उसकी मां ने कहा कि उसके पिता 54 वर्षीय मेल्टन ने अपने बेटे को उसके ब्वॉयफ्रेंड के देखने के बाद उसके ऊपर बंदूक तान दी। उन्होंने बताया कि, बेटा कई सालों से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तनाव में था। पिता खुद बेटे की समलैंगिकता के कारण टेंशन में था। इसलिए उस दिन बहस के दौरान वह गुस्से में बेकाबू हो गया और बेटे को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार र लिया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।