हिना रब्बानी खार की 10 सबसे ग्लैमरस फोटोः पाकिस्तान की स्टाइल आइकॉन, बनीं शहबाज कैबिनेट की खूबसूरत मंत्री

नई दिल्ली। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif) ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का ऐलान कर दिया है। इस मंत्रिमंडल में जो सबसे चर्चित नाम है, वह हिना रब्बानी खार (Hina Rabbani Khar) हैं। हिना इससे पहले नवाज शरीफ सरकार (Nawaz Sharif Government) में भी मंत्री रह चुकी हैं। नवाज शरीफ सरकार में वह वर्ष 2011 से 2013 तक पाकिस्तान की विदेश मंत्री थी। तब वह पाकिस्तान की पहली ऐसी महिला राजनेता थीं, जिन्हें यह मंत्रालय दिया गया था। इसके अलावा, पाकिस्तान में वह सबसे कम उम्र में यह मंत्री पद हासिल करने वाली राजनेता भी थीं। हिना को पाकिस्तान में स्टाइल  आइकॉन माना जाता है। वह  शहबाज शरीफ सरकार की  सबसे खूबसूरत मंत्री हैं। दावा किया जाता है कि विपक्षी नेता बिलावट भुट्टो की वह माशूका रही हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 19, 2022 12:11 PM IST / Updated: Apr 19 2022, 05:45 PM IST

110
हिना रब्बानी खार की 10 सबसे ग्लैमरस फोटोः पाकिस्तान की स्टाइल आइकॉन, बनीं शहबाज कैबिनेट की खूबसूरत मंत्री

हिना पाकिस्तान का चर्चित चेहरा हैं। हालांकि, उनकी खूबसूरती के चर्चे पाकिस्तान के साथ-साथ दूसरे देशों में भी होते रहते हैं। हिना जब पिछले कार्यकाल में विदेश मंत्री थीं, तब भारत दौरे पर भी आई थीं। इस दौरान उनकी खूबसूरती के काफी चर्चे हुए और भारतीय मीडिया में वह छाई रहीं। 
 

210

शहबाज शरीफ ने तमाम राजनेताओं को  किनारे करते हुए अपने मंत्रिमंडल में एक पाकिस्तान की स्टाइल आईकॉन नाम से चर्चित हिना रब्बानी खार को जगह दी है। यही नहीं, उन्होंने हिना को कोई छोटा-मोटा पद नहीं बल्कि, इस बार भी विदेश मंत्री बनाया है। हिना इससे पहले  वर्ष 2011 से 2013 तक नवाज शरीफ सरकार में भी विदेश मंत्री थीं। 

310

पाकिस्तान कैबिनेट में हिना अब तक पहली ऐसी महिला राजनेता हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में यह मंत्रिपद हासिल किया है। वह पाकिस्तान की पहली महिला राजनेता थीं जिन्होंने यह पद संभाला था। खूबसूरती के साथ-साथ वह फैशनेबल भी खूब हैं। 

410

खूबसूरती में वह जहां हेरोइनों को टक्कर देती हैं वहीं स्टाइल और फैशन में अमीर शख्सियतों को भी मात देती हैं। बड़े-बड़े  नामी ब्रांड के वह बैग इस्तेमाल करती है। मशहूर ब्रांड के कपड़े पहनती हैं। इनकी कीमत हजारों-लाखों में होती है। उनका ड्रेंसिंग सेंस और बॉडी लैंग्वेज दोनों कमाल का होता है। 

510

हिना रब्बानी खार को पाकिस्तान का स्टाइल आइकॉन ऐसे ही नहीं कहा जाता। उनका हर अंदाज निराला होता है। वे साधारण कपड़ों चाहे वह सलवार-सूट ही क्यों न हो, उसमें भी खूबसूरत और बिल्कुल अलग लगती है। उसे जिस तरह से पहनती है, उससे उनका आत्मविश्वास झलकता है। 
 

610

राजनेता के साथ-साथ हिना व्यवसायी  भी हैं। मशहूर राजनीतिक परिवार से जुड़ी होने के कारण  उन्हें राजनीति में इंट्री लेने में दिक्कत नहीं हुई। अमरीका में मैसाचुएट्स यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई  पूरी करने के बाद वह वर्ष 2003 में राजनीति में आ गई थीं। 
 

710

हिना ने पंजाब प्रांत के दक्षिणी जिले मुजफ्फराबाद से दो बार जीत दर्ज की है। पहली बार वह वर्ष 2003 में मुस्लिम लीग (क्यू) के टिकट पर जीतकर सदन पहुंचीं और दूसरी बार उन्होंने वर्ष 2008 के चुनाव में पीपीपी यानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार के दौर पर जीत दर्ज की थी। 
 

810

हिना ने विदेश में जाकर पढ़ाई पूरी की और वापस अपने देश लौंटीं। वह राजनीति में पूरी तैयारी के साथ आना चाहती थीं। उनके पिता का नाम गुलाम नूर रब्बानी खार है। ग्रेजुएट नहीं होने की वजह से वह अयोग्य घोषित कर दिए गए थे। 
 

910

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का गठन भी वर्ष 2008 में ही किया गया था। यही  वह समय था जब वह मुस्लिम लीग (क्यू) छोड़कर इस नई पार्टी में शामिल हो गईं। जीत दर्ज करन के बाद उन्हें आर्थिक मामलों में राज्यमंत्री का पद दिया गया था, जिसे उन्होंने बखूबी संभाला  था। 
 

1010

हिना हमेशा सिर पर दुपट्टा रखे हुए ही दिखाई देती हैं। वे सूट के साथ ज्वेलरी में बाकी चीजें भी मैचिंग पहनती हैं। स्टाइलिश चश्मे, बैग और ज्वेलरी उनकी  पहचान को अलग बनाते हैं। बतौर राजनेता वह अलग ही फैशन और स्टाइल के साथ खुद को प्रेजेंट करती हैं। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos