राम मंदिर भूमि पूजन का अयोध्या से अमेरिका तक में जश्न, वॉशिंगटन में भारतीयों ने लहराए भगवा झंडे

Published : Aug 05, 2020, 09:31 AM IST

वॉशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। इसी के साथ सैकड़ों सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा और राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। राम मंदिर को लेकर सिर्फ अयोध्या या भारत ही नहीं दुनियाभर में उत्साह है। अमेरिका के वॉशिंगटन में भारतीय समुदाय के लोग सुबह से ही जुटने लगे हैं। यहां लोग भगवा ध्वज लेकर पहुंचे। 

PREV
15
राम मंदिर भूमि पूजन का अयोध्या से अमेरिका तक में जश्न, वॉशिंगटन में भारतीयों ने लहराए भगवा झंडे

इतना ही नहीं अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं ने भी वहां के मंदिरों में विशेष पूजा की व्यवस्थाएं की हैं। यहां कई जगहों पर अयोध्या के भूमि पूजन को बड़ी स्क्रीन लगाकर अमेरिका में भी देखा जाएगा। यूएस में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं, जिन्होंने अयोध्या में होने वाले पूजन को सेलिब्रेट करने के लिए तैयारियां की हैं। पूजन के बाद वे लोग घरों में दीपक जलाएंगे।

25

यूएस के वॉशिंगटन डीसी और उसके आसपास के शहरों में रहने वाले भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि श्री राम मंदिर के भूमि पूजन को सभी को दिखाने के लिए हमने एक ट्रक पर एलईडी डिस्प्ले लगाई है। जो मंगलवार रात कैपिटल हिल और व्हाइट हाउस के आसपास घूमेगी। 
 

35

यूएस के मंदिरों के मुख्य पुजारी कहते हैं, अयोध्या में पूजन होने के बाद हम सभी पूरे अमेरिका में एक साथ प्रार्थना भी करेंगे।

45

इसी तरह ऐसे ही न्यूयॉर्क शहर में भी हिंदू समुदाय के नेताओं ने ऐतिहासिक अवसर को मनाने का फैसला किया है। यहां के फेसम टाइम्स स्क्वायर पर भगवान श्री राम की 3 डी तस्वीरें दिखाई जाएंगी।

55

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में Ram Temple Groundbreaking Celebrations होने जा रहा है। ये समारोह बुधवार शाम 7.30 बजे यहां शुरू होगा। राम जन्मभूमि शिलान्यास सेलिब्रेशन कमेटी (यूएसए) के चेयरमैन जगदीश सेवहानी के मुताबिक, 5 अगस्त की शाम को यहां दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम है और भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

Recommended Stories