एंजेलिना जोली बनने के लिए करवाई थीं 50 सर्जरी, लोग बुलाने लगे चुडैल; अब इस आरोप में हुई 10 साल की सजा

Published : Dec 12, 2020, 12:59 PM IST

तेहरान. ईरान की इंस्‍टाग्राम स्‍टार फतेमेह ख‍िशवंद एक बार फिर चर्चा में हैं। हॉलीवुड स्‍टार एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए 50 से ज्यादा सर्जरी करा चुकीं फतेमेह को 10 साल की सजा सुनाई गई है। उन पर ईशनिंदा और युवाओं को भ्रमित करने का आरोप है। इसी आरोप में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। 

PREV
19
एंजेलिना जोली बनने के लिए करवाई थीं 50 सर्जरी, लोग बुलाने लगे चुडैल; अब इस आरोप में हुई 10 साल की सजा

फतेमेह ख‍िशवंद अप्रैल में भी चर्चा में आई थीं। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। फतेमेह ख‍िशवंद को को ईरान में सहर तबर के नाम से भी जाना जाता है। उस वक्त उनकी हालत काफी  गंभीर हो गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली थी। 

29

22 साल की सहर का असली नाम फतेमेह ख‍िशवंद है। वो तेहरान की रहने वाली है और अपनी अजीबोगरीब सूरत के लिए जानी जाती है।

39

ईरान की इंस्टाग्राम स्टार सहर तबर इससे पहले तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसी दिखने के लिए एक के बाद एक प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा बिगाड़ लिया था।

49

सहर तबर हमेशा से एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसी दिखना चाहती थी। इसके लिए उसने एक-दो नहीं, बल्कि 50 से ज्यादा सर्जरी करवाई। लेकिन इसका जो अंजाम सामने आया, वो काफी डरावना था।

59

सहर अपने नेचुरल लुक से असंतुष्ट थी। उसे हमेशा एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसा दिखना था। लेकिन इसके लिए उसने पागलपन का रास्ता चुना। एक के बाद एक उसने 50 सर्जरी करवा ली।

69

सहर ने कई तरह की सर्जरी करवाई है। इसमें लिप्स, नोज से लेकर हिप्स और बूब्स ट्रांसप्लांट भी शामिल हैं।

79

इतनी सर्जरी के बाद उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। कहा जाता है कि सहर ने खास डाइट के जरिये अपना वजन भी 40 किलो कम किया था।

89

जानकारी के मुताबिक, सहर को सांस्कृतिक अपराध और सामाजिक और नैतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर ईशनिंदा करने, हिंसा भड़काने, गलत ढंग से पैसे कमाने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा था। इसके बाद ईरान पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

99

सहर ने खाने-पीने में सख्ती के कारण कभी अपना वजन 40 किलोग्राम से ऊपर नहीं होने देतीं थी। लेकिन खूबसूरत दिखने की चाहत में सहर ने अपने असली नैन-नक्श भी खो दिए।

Recommended Stories