Published : Aug 18, 2022, 09:31 PM ISTUpdated : Aug 19, 2022, 10:35 AM IST
Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Janmashtami 2022) इस बार 18 और 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। हालांकि, उदयातिथि में पर्व ज्यादा शुभ माना गया है, इसलिए ज्यादातर लोग जन्माष्टमी 19 अगस्त को ही मना रहे हैं। भारत के साथ ही पूरी दुनिया में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहती है। फिर चाहे अमेरिका हो या ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड हो या साउथ अफ्रीका। दुनियाभर में भगवान कृष्ण के भव्य मंदिर मौजूद हैं, जहां हजारों श्रद्धालु कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर हम बता रहे हैं दुनिया के 5 मशहूर कृष्ण मंदिरों के बारे में।
हरे कृष्णा मंदिर, डर्बन :
साउथ अफ्रीका के बड़े शहरों में से एक डर्बन में भी श्री कृष्ण का भव्य मंदिर स्थित है। ये मंदिर इस्कॉन सोसायटी का हिस्सा है। जन्माष्टमी के मौके पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यहां समय-समय पर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
24
इस्कॉन टेंपल, सिडनी :
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर है। ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो यहां कान्हा के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर को गोपीनाथ मंदिर और हरे कृष्णा टेंपल ऑफ सिडनी के नाम से भी जाना जाता है।
34
इस्कॉन टेंपल, लंदन :
इंग्लैंड की राजधानी और सबसे बड़े शहर लंदन में भी भगवान श्री कृष्ण का एक मंदिर है। यह साउथ लंदन में बना हुआ है। यहां भक्ति योग के कार्यक्रम किए जाते हैं। इस मंदिर में गुरुओं के द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
44
इस्कॉन टेंपल, न्यूयॉर्क :
अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में बना यह कृष्ण मंदिर बेहद खूबसूरत है। यहां, अमेरिका और भारत के अलावा दुनियाभर के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।