इस देश में मिला कोरोना का सबसे खतरनाक स्ट्रेन, मौजूदा वायरस से 10 गुना ज्यादा है जानलेवा

Published : Aug 17, 2020, 02:52 PM ISTUpdated : Aug 18, 2020, 07:16 AM IST

कुआलालम्पुर. पूरी दुनिया में कोरोना के 2.1 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच मलेशिया में कोरोना का एक नया स्ट्रेन यानी रूप मिला है। बताया जा रहा है कि यह मौजूदा कोरोना से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। इसका नाम D614G दिया गया है। पहली बार कोरोना का यह स्ट्रेन जुलाई 2020 में मिला था। मलेशिया में कोरोना के अब तक 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस महामारी से 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

PREV
15
इस देश में मिला कोरोना का सबसे खतरनाक स्ट्रेन, मौजूदा वायरस से 10 गुना ज्यादा है जानलेवा

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्ट्रेन संक्रमित मिले 45 लोगों के समूह में 3 लोगों में पाया गया। बताया जा रहा है कि यह वायरस भारत से लौटे एक रेस्तरां के मालिक के जरिए फैला। इस शख्स ने यात्रा के बाद 14 दिन के क्वारंटाइन नियम का भी पालन नहीं किया। शख्स को 5 महीने की सजा और जुर्माना लगाया गया है। 

25

वैक्सीन पर पड़ सकता है असर
इससे पहले वायरस  का यह स्ट्रेन फिलीपींस से लौटने वाले लोगों के एक समूह में मिला है। मलेशिया में हेल्थ  डायरेक्टर-जनरल नूर हिशाम अब्दुल्ला के मुताबिक, कोरोना के नए स्ट्रेन काफी मायने रखते हैं, क्यों कि इनसे वैक्सीन की क्षमता पर भी असर पड़ता है। 

35

मलेशिया में सिर्फ 211 एक्टिव केस
हिशाम अब्दुल्ला के मुताबिक,  मलेशिया में कोरोना का जो स्ट्रेन मिला है, उसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मलेशिया में कोरोना के अब तक 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक 125 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, देश में सिर्फ 211 एक्टिव केस हैं। बाकी लोग ठीक हो चुके हैं। 

45

अमेरिका और यूरोप में दिखे कोरोना के सबसे ज्यादा रूप
WHO के मुताबिक,  कोरोना के स्ट्रेन में सबसे ज्यादा बदलाव यूरोप और अमेरिका में देखा गया। हालांकि, यहां स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक साबित नहीं होंगे। 

55

दुनियाभर में अब तक कोरोना के 2.18 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 7.7 लाख लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। हालांकि, अब तक 1.45 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका (5,566,632 केस), ब्राजील (3,340,197 केस), भारत (2,651,290 केस) रूस (927,745 केस) हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories