Published : Sep 01, 2019, 08:48 AM ISTUpdated : Sep 01, 2019, 08:54 AM IST
टेक्सास. अमेरिका के टेक्सास में दो अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। 21 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को दो हमलावरों ने एक ट्रक को हाईजैक किया और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह टेक्सास में फायरिंग की महीने भर के भीतर दूसरी घटना है। इससे पहले 3 अगस्त को टेक्सास के अल पासो स्थित वॉलमार्ट स्टोर में मास शूटिंग की घटना सामने आई थी, इसमें 22 नागरिकों की मौत हुई थी। अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पिछले चार साल में 284 लोग अंधाधुंध गोलीबारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में शूटिंग की पांच बड़ी घटनाएं
लास वेगास (1 अक्टूबर 2017): 1 अक्टूबर 2017 को एक बंदूकधारी ने लास वेगास में एक संगीत महोत्सव में अंधाधुध गोलीबारी कर दी थी। इस हादसे में 58 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 500 से ज्यादा जख्मी हुए थे। शहर के मैंडाले बे कैसिनो के पास यह घटना हुई थी। आरोपी के पास से पुलिस को 23 हथियार भी मिले थे।
25
ऑरलैंडो (12 जून 2016): अमेरिका के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में उमर मातीन नाम के शख्स ने 12 जून 2016 को फायरिंग कर दी थी। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हुई थी। 58 जख्मी भी हुए थे। हालांकि, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया था।
35
सदरलैंड स्प्रिंग (5 नवंबर 2017): अमेरिका के सदरलैंड स्प्रिंग में 5 नवंबर 2017 को एक बंदूकधारी ने चर्च में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जबकि 24 जख्मी हुए थे। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। इस हमले को एयरफोर्स के जवान डेविन पैट्रिक केली ने अंजाम दिया था, उसपर घरेलू हिंसा के भी आरोप लगते रहे हैं। केली ने बाद में खुद को भी गोली मार ली थी।
45
पार्कलैंड 14 फरवरी 2018: फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित एक हाई स्कूल में 14 फरवरी 2018 को एक पूर्व छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने निकोलस क्रूज को गिरफ्तार किया था, वह मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल का पूर्व छात्र था। गोलीबारी की घटना भी इसी स्कूल में हुई थी।
55
अल पासो 3 अगस्त 2019: अमेरिका के टेक्सास प्रांत के अल पासो में एक शॉपिंग मॉल में एक बंदूकधारी ने वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में 22 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद 21 साल के युवक को हिरासत में लिया है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।