अपने निशाने के लिए चर्चित है ये 'गन मॉडल', अब एक शख्स पर 6 गोलियां दागकर आ गई विवादों में

Published : Jul 18, 2020, 04:34 PM ISTUpdated : Jul 19, 2020, 12:04 PM IST

लॉस एंजेलिस. अपने निशाने और 'गन मॉडल नाम' से मशहूर टोनी मैकब्राइड एक विवाद की वजह से चर्चा में हैं। टोनी लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट में अफसर हैं। वे अकसर अपनी बंदूकों के साथ मैगजीन और गन रेंज में हॉलिवुड स्टारों के साथ नजर आती हैं। अब टोनी पर 38 साल के एक शख्स को गोली मारने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, टोनी की यूनिफॉर्म में लगे कैमरे में वे एक शख्स को गोली मारती हुईं कैद हुई थीं। 

PREV
16
अपने निशाने के लिए चर्चित है ये 'गन मॉडल',  अब एक शख्स पर 6 गोलियां दागकर आ गई विवादों में

फुटेज में नजर आ रहा है कि वे अपनी तरफ आगे आते डेनियल हर्नांडेज नाम के शख्स से चाकू (बॉक्स कटर) फेंकने के लिए कहती हैं लेकिन वह टोनी का कहना नहीं मानता। (फोटो- सोशल मीडिया से)

26

बताया जा रहा है कि उस शख्स ने कई एक्सीडेंट किए थे। इसके बाद वह अपनी कार से बाहर आकर मैकब्राइड की तरफ हाथ में चाकू लेकर आगे बढ़ रहा था। 

36

इसके बाद टोनी एक के बाद एक कर चार गोलियां दाग देती हैं। वह शख्स नीचे गिर जाता है। इसके बाद वे डेनियल को दो गोलियां और मारती हैं।

46

यह फुटेज जारी होने के बाद मृतक डेनियल की 14 साल की बेटी ने टोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की ने दावा किया है कि उसके पिता को गलत तरीके से गोलियां मारी गईं। वहीं,  मैकब्राइड को हिंसक और आत्मघाती प्रवृत्ति का करार भी दिया गया। 

56

वहीं, कई लोगों ने मैकब्राइड की कार्रवाई को ठीक बताया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि टोनी की जान को खतरा था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। 

66

इस मामले में जांच जारी है। वहीं, टोनी अपनी ड्यूटी पर हैं। टोनी काफी चर्चित हैं। वे अपने निशाने के लिए जानी जाती हैं। मैक्जीनों में भी उनकी फोटो अकसर छपती रहती है। 

Recommended Stories