Published : Mar 04, 2021, 11:08 AM ISTUpdated : Mar 05, 2021, 05:48 PM IST
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच एक 19 साल की लड़की के सिर में गोली मार देने के मामले ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। दिल दहलाने वाली यह घटना बुधवार की है, जब सेना ने देशभर में चल रहे प्रदर्शन के दौरान अपना हिंसक रूप दिखाया। इस दौरान 33 लोकतांत्रिक समर्थकों को गोली मार दी गई। इससे पहले रविवार को भी सेना ने 18 लोगों को मार डाला था। बुधवार को मांडले में सेना के खिलाफ मोर्च पर डटी 19 साल की एंजेल के सिर में सैनिक ने गोली मार दी। जानते हैं म्यांमार में तख्तापलट के बाद क्या...
19 साल की एंजेल ने अपनी टीशर्ट पर ब्लड ग्रुप लिख रखा था। उसके जींस की जेब में एक पर्चा मिला, जिसमें लिखा था कि अगर उसे कुछ हुआ, तो उसकी देह दान कर दी जाए।
28
एंजेल ने मांडले में प्रदर्शन के दौरान काले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। जिस पर अंग्रेजी में लिखा था कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। शायद एंजेल को पता था कि उसके साथ प्रदर्शन के दौरान बुरा हो सकता है।
38
मांडले में जब सेना ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाईं, तब एंजेल ने अपने 33 साथियों को बचाने उनसे बैठने को बोला। लेकिन तब तक सैन्यकर्मी ने उसके सिर में गोली मार दी।
48
बता दें कि म्यांमार में 1 फरवरी को तख्तापलट के बाद देश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग आंग सान सू ची सहित अन्य नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।
58
विभिन्न शहरों में चल रहे प्रदर्शन को कुचलने सेना हिंसा का इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शनकारियों पर गोलियां तक चलाई जा रही हैं।
68
माना जा रहा है कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट में चीन का हाथ है। इस बीच शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस संबंध में बैठक होने वाली है।
78
म्यांमार में इस तरह लोग लोकतंत्र की बहाली को लेकर दिनरात प्रदर्शन कर रहे हैं।
88
सैन्य ताकत प्रदर्शनकारियों को कुचलने हदें पार कर चुकी है।