16 देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन का आतंक, कोविड-19 से 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है नया वायरस

Published : Dec 28, 2020, 06:33 PM IST

नई दिल्ली. दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक अभी खत्म नहीं हुआ था कि इसी साल इस वायरस का खतरनाक स्ट्रेन भी सामने आ गया। ये स्ट्रेन 16 देशों में अपने पांव पसार चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के हवाले से बताया जा रहा है कि कोरोना का नया रूप उससे 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। इसकी वजह से पूरी दुनिया एक बार फिर से तनाव की स्थिति में वापस से आ गई है। कई देशों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 16 देशों के बारे में जहां कोरोना का नया स्ट्रेन आ चुका है...

PREV
116
16 देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन का आतंक, कोविड-19 से 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है नया वायरस

यूनाइटेड किंगडमः इस देश में कोरोना के ज्यादा खतरनाक और संक्रामक स्ट्रेन की पहली खबर इस साल यानी की सितंबर 2020 के महीने में आई थी। इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि 'कोरोना वायरल का नया स्ट्रेन अनियंत्रित हो चुका है। इसे रोकने के लिए देश के लोगों को फिर से घरों में बंद होना पड़ेगा। हम सख्त लॉकडाउन लगा रहे हैं। इसके साथ ही कई देशों ने हमारे लोगों को उनके यहां आने से रोक दिया है। हम भी यही करने वाले हैं।' 

216

स्वीडन: स्वीडिश सरकार को यूके से आए एक यात्री में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला था। इस यात्री को तुरंत आइसोलेट कर दिया गया था। अभी स्वीडन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वीडन की सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं।

316

फ्रांस: फ्रांस में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला क्रिसमस वाले दिन सामने आया था। लंदन से लौटे एक फ्रांसीसी नागरिक में कोरोना वायरस का नया रूप मिला था। तत्काल प्रभाव से इस नागरिक को क्वारनटीन कर दिया गया था। फिलहाल, कोरोना के नए स्ट्रेन का कोई नया मामला फ्रांस में सामने नहीं आया है। 

416

स्पेन: स्पेन में बताया जा रहा है कि अब तक नए स्ट्रेन के चार मामले सामने आ चुके हैं। ये सारे लोग हाल ही में यूके से लौटकर आए थे। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि ये चारों लोग गंभीर रूप से बीमार या संक्रमित नहीं हैं, लेकिन इनमें कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। फिलहाल स्पेन के लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। 

516

स्विट्जरलैंड: फेडरल ऑफिस ऑफ पब्लिक हेल्थ के हवाले से कहा जा रहा है कि स्विट्जरलैंड में तीन लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। इनमें से दो यूके में रहते हैं और स्विटजरलैंड घूमने आए थे। इन लोगों से जुड़े सभी नजदीकी लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना काल में स्विट्जरलैंड इकलौता देश है, जिसने क्रिसमस और नए साल पर अपने स्की रिजॉर्ट को खोल रखा है। 
 

616

डेनमार्क: इस देश में बताया जा रहा है कि वायरस के नए रूप से संक्रमित 9 लोग मिले हैं और इसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से की गई है। डेनमार्क में 27 दिसंबर को ही वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत कई लोगों को वैक्सीन दी गई है। 

716

जर्मनी: एक महिला को कोरोना वायरस के नए म्यूटेंट स्ट्रेन से संक्रमित पाई गई। वो 20 दिसंबर को लंदन से फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर आई थी। इस महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। जर्मनी में नए स्ट्रेन का ये पहला मामला था। फिलहाल, इसके बाद अभी तक कोरोना के नए स्ट्रेन के और मामले सामने नहीं आए हैं। 

816

नीदरलैंड्सः इस देश में भी कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं। यूके के बाद नीदरलैंड्स भी उन यूरोपीय देशों में शामिल है जिसने कोरोना के नए रूप की घोषणा की है। डच स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो दे जोंगे ने कहा कि 'एम्स्टरडैम इलाके में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के दो मामले सामने आए हैं। इन मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।'

916

इटली: यूके से रोम पहुंचे एक कपल में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला है। इटली की सरकार ने दोनों को क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही आए-गए लोगों को जांच कराकर अगले कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 

1016

कनाडा: इस देश के ओंटारियो में 26 दिसंब को एक कपल में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला था। इन दोनों ने कहीं यात्रा नहीं की और ना ही किसी संक्रमित व्यक्ति से मिले, लेकिन इनमें नए स्ट्रेन के मिलने की पुष्टि हुई है। ये दोनों सेल्फ- आइसोलेशन में हैं। कनाडाई सरकार ने इन पर नजर रखी हुई है।

1116

जापान: क्रिसमस के दिन जापान में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के पांच नए मामले सामने आए। जापान की सरकार ने सोमवार यानी आज से यातायात रोक दिया है। माना जा रहा है कि जनवरी महीने तक ट्रैवल बैन रहेगा। खासतौर से विदेशी नागरिकों पर। जापानी और विदेशी नागरिकों को जापान में एंट्री तभी मिलेगी जब वो कोरोना का नेगेटिव रिपोर्ट दिखाएंगे। इसके बाद उन्हें जापान में दो हफ्ते आइसोलेशन में रहना होगा। 

1216

लेबनान: लेबनाना में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन 21 दिसंबर को तब मिला था, जब लंदन से पहुंच एक फ्लाइट में कुछ लोग संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री हमद हसन ने सभी देशवासियों और यात्रियों को उड़ान के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी थी।

1316

सिंगापुर: सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भीी 24 दिसंबर को इस बात की पुष्टि की थी कि उनके यहां कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की मौजूदगी है। इस स्ट्रेन से संक्रमित एक व्यक्ति सामने आया है। उसे अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।
 

1416

ऑस्ट्रेलिया: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के दो मामले न्यू साउथ वेल्स में मिले हैं। ये दोनों संक्रमित लोग ब्रिटेन से पहुंचे थे। दोनों लोगो को आइसोलेशन में डाल दिया गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट दोनों पर पूरी निगरानी रख रहा है। 
 

1516

दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के लिए काम कर रही ब्रिटेन की टीम के डॉक्टरों को दो मामले मिले हैं। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के दो मामले मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका में ट्रैवल बैन कर दिया गया है। 
 

1616

नाइजीरिया: ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देशों के अलावा नाइजीरिया में कोरोना वायरस का एक अलग स्ट्रेन मिला है। अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के प्रमुख जॉन केंगासॉन्ग ने कहा कि नाइजीरिया में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये यूरोपीय देशों के नए स्ट्रेन से अलग है। फिलहाल, हम इसकी संक्रामकता और तीव्रता की जांच कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories