दुल्हन बनाकर अपनी बेटियों को चीन में बेंच रहा पाकिस्तान, उनसे जबरन कराया जाता है गंदा काम

Published : Dec 05, 2019, 04:14 PM ISTUpdated : Feb 25, 2022, 02:06 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में लड़कियों की खरीद-फरोख्त धड़ल्ले से जारी है। वर्ष 2018 से अब तक 629 पाकिस्तानी लड़कियां बतौर 'दुल्हन' चीनी नागरिकों को बेची जा चुकी हैं। चीन के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के चलते पाकिस्तान लड़कियों की तस्करी में लिप्त नेटवर्क को तोड़ने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है। बताया जा रहा कि पाक सरकार को डर है कि इस कार्रवाई से चीन के साथ दोस्ताना संबंधों को चोट पहुंच सकती है। चीन ने अपने सदाबहार मित्र पाकिस्तान में भारी निवेश कर रखा है। इसी का परिणाम है कि मानव तस्करी में पकड़े गए 31 चीनी नागरिक गत अक्टूबर में फैसलाबाद की एक अदालत से बरी हो गए।

PREV
14
दुल्हन बनाकर अपनी बेटियों को चीन में बेंच रहा पाकिस्तान, उनसे जबरन कराया जाता है गंदा काम
मानव तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को सरकार के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। जांच को बाधित करने के लिए कई अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के गृह और विदेश मंत्रालय के अधिकारी ध्यान तक नहीं देते।
24
मई में ऐसी खबरें आई थीं कि दुल्हन के तौर पर सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कियां चीन पहुंचाई गई। इनमें से कई को झूठे सपने दिखाए गए थे। शादी के बाद चीन पहुंचने पर उनमें से कुछ को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। यह भी बताया जाता है कि चीनी नागरिकों से शादी कर चीन गई कई पाकिस्तानी युवतियां बार और क्लब में काम करने को मजबूर हैं।
34
मानव तस्करी करने वाला नेटवर्क पाकिस्तान में गरीब परिवारों और खासतौर पर ईसाई समुदाय की लड़कियों को निशाना बना रहा है। उनके परिवारों को मोटी रकम का झांसा देकर जाल में फंसाया जाता है। उनसे कहा जाता है कि शादी के बाद उनकी बेटी की जिंदगी संवर जाएगी।
44
लड़कियों की तस्करी में लिप्त चीनी और पाकिस्तानी तस्कर चीनी नागरिक से एक दुल्हन के लिए 65 हजार डॉलर यानी करीब 45 लाख रुपये तक वसूलते हैं। लेकिन लड़की के परिवार को एक लाख रुपये से ज्यादा नहीं मिलता।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories