मस्कट. कहते हैं कि जानवर इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं। इस कहावत को एक महिला ने इस प्रकार अपने जीवन में उतार लिया कि वह अब सिर्फ बिल्लियों और कुत्तों के साथ ही रहती है। महिला के पड़ोसियों को इससे काफी दिक्कत भी होती है। लेकिन इन सबके बावजूद महिला हर महीने जानवरों के देखभाल में लाखों रुपए खर्च कर देती है। इतना ही नहीं महिला के बिस्तर से लेकर किचन तक हर जगह कुत्ते और बिल्लियां ही नजर आती हैं।
दरअसल, ओमान की राजधानी मस्कट में रहने वालीं मरयम अल बलुशी अपने घर में 480 बिल्लियों और 12 कुत्तों के साथ रहती हैं।
210
पड़ोसियों की शिकायतों और बढ़ते खर्च के बावजूद मरयम 480 बिल्लियों और 12 कुत्तों को अपने घर पर रह रही हैं। मरयम कहती हैं कि उनके ये पालतू जानवर मनुष्यों की तुलना में बेहतर साथी होते हैं।
310
मरयम ने कहा, मुझे लगता है कि जानवर खासकर बिल्लियां और कुत्ते मनुष्यों की तुलना में अधिक वफादार हैं। बलुशी ने 10 सालों में जानवरों को इकट्ठा किया है। इनमें से कई सड़कों से रेस्क्यू किए गए हैं।
410
ओमान में एक पालतू जानवर को सड़क पर छोड़ने पर 25 डॉलर का जुर्माना लगता है। इसके बावजूद यहां पिछले कुछ सालों में जानवरों को छोड़ने का चलन बढ़ा है।
510
बलुशी हर महीने में करीब 7,800 डॉलर यानी 5,77,109 रुपए खर्च करती हैं। उनके पास जो जानवर हैं, उनमें से 17 अंधे हैं। ऐसे में इन सभी जानवरों को खाना खिलाने, मेडिकल और अन्य खर्च मिलाकर वे हर महीने इतने रुपए खर्च करती हैं।
610
मरयम का पूरा घर पिंजड़ों से भरा है। वे एक एक कर जानवरों को इससे बाहर निकालती हैं, उन्हें बाहर निकालकर उनके साथ खेलती हैं।
710
मरयम सिविल सर्वेंट रही हैं। अब वे रिटायर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जानवरों को अपने घर पर 2008 से रखना शुरू किया। तब उनका बेटा एक बिल्ली को घर लाया था।
810
कई माताओं की तरह, मैंने इसकी देखभाल करने से इनकार कर दिया क्योंकि मुझे जानवर पसंद नहीं थे। वहीं, उनके बेटे ने भी बहुत ध्यान नहीं दिया और उसकी देखभाल नहीं की।
910
लेकिन दो साल बाद बलूशी ने खुद एक बिल्ली को पाला और उनकी सोच बदल गई। उन्होंने कहा, "मैंने उसका पूरा ख्याल रखा, उसे खाना खिलाया, उसे नहलाया और उसके साथ बहुत समय बिताया।"
1010
इसके बाद उन्होंने कई जानवरों को पाला। इनमें से कई सड़क से रेस्क्यू किए गए थे। 2014 में मरयम ने अपना घर लिया। इसके बाद वे अपने साथ और जानवरों को घर ला सकीं। वे बताती हैं कि उनके घर में रहने वाले कुत्ते और बिल्लियों से उनका तनाव भी खत्म हो जाता है।