Published : May 02, 2022, 02:45 PM ISTUpdated : May 02, 2022, 03:22 PM IST
बर्लिन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वर्ष, 2022 की अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। वे अपनी तीन दिवसीय जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा के तहत सबसे पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। मोदी का वहां बसे भारतीय समुदाय ने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसने भारत का गौरव और मान-सम्मान दुनिया के सामने और बढ़ा दिया। महिलाओं ने भारतीय परंपराओं के हिसाब से मोदी का इस्तकबाल किया। वे भारतीय ड्रेस पहनकर आई थीं। बच्चों ने मोदी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मोदी बच्चों से मिले और हिंदी मे संवाद किया। मोदी जब भारतीय समुदाय के के बीच पहुंचे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। हर उम्र के लोग मोदी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित देखे गए। भारतीय मूल के गौरांग कुटेजा PM मोदी की एक झलक पाने के 400 किमी की दूरी तय करके बर्लिन पहुंचे थे।
बर्लिन के बाद प्रधानमंत्री मोदी डेनिश समकक्ष मेटे फ्रेडरिकसेन के निमंत्रण पर 3-4 मई को कोपेनहेगन की यात्रा पर रहेंगे। यहां द्विपक्षीय कार्यक्रम आयोजित और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
28
बर्लिन जाने से पहले मोदी ने कहा था-"मेरी यूरोप यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब यह क्षेत्र कई चुनौतियों और विकल्पों का सामना कर रहा है। मैं अपने यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करने का इरादा रखता हूं। वे भारत की शांति और समृद्धि की खोज में महत्वपूर्ण साथी हैं।"
38
दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद 1951 में जर्मनी के संघीय गणराज्य को मान्यता देने वाले पहले राज्यों में भारत एक है। 1990 के दशक में भारत के आर्थिक उदारीकरण और शीत युद्ध के अंत में दोनों देशों के बीच रिश्तों में काफी मजबूती आई है।
48
भारत और जर्मनी में शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक लंबी परंपरा रही है। मैक्समूलर भारती-यूरोपीय भाषाओं के पहले विद्वान थे, जिन्होंने उपनिषदों और ऋगवेद का अनुवाद किया था।
58
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 6 महीने बाद विदेशी दौरे पर हैं। वे पिछले साल 29 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक इटली और यूके की यात्रा पर गए थे। कोरोनाकाल में मोदी चौथी बार विदेश दौरे पर हैं। 2021 में मोदी ने तीन विदेश यात्राएं की थीं, जबकि 2020 में कोरोना के चरम पर होने से कोई विदेश यात्रा नहीं की थी।
बर्लिन में जब पीएम मोदी का काफिला निकला, तब भी लोग वहां मौजूद रहे। अपनी इस यूरोप यात्रा को लेकर काफी आशांवित हैं मोदी।
88
मोदी के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए। उनके स्वागत के लिए पहले से ही भारतीय समुदाय के लोग पहुंच गए थे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।