दुबई के शासक की राजकुमारी पत्नी के बॉडीगार्ड से संबंध, रिश्ता छिपाने के लिए दिए 12 करोड़ रुपए

दुबई. दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की राजकुमारी पत्नी हया एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, राजकुमारी हया के अपने बॉडीगार्ड से संबंध थे। उन्होंने इन रिश्तों को छिपाने के लिए बॉडीगार्ड को करीब 12 करोड़ रुपए दिए थे। इस मामले से जुड़े एक केस में हुई सुनवाई के आधार पर डेली मेल ने यह दावा किया है। दुबई के शासक ने 2019 में हया को बताए बिना ही शरिया कानून के तहत उन्हें तलाक दे दिया था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2020 10:53 AM IST

15
दुबई के शासक की राजकुमारी पत्नी के बॉडीगार्ड से संबंध, रिश्ता छिपाने के लिए दिए 12 करोड़ रुपए

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमारी हया का बॉडीगार्ड पहले से शादीशुदा था। लेकिन अफेयर की वजह से बॉडीगार्ड की शादी टूट गई। वहीं, राजकुमारी हया दुबई छोड़कर ब्रिटेन में रह रही हैं। 

25

राजकुमारी हया ने ब्रिटेन की कोर्ट में बच्चों की स्टडी को लेकर केस किया था। फैसला हया के पक्ष में आया। राजकुमारी हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी और सबसे कम उम्र की पत्नी थीं।

35

हया का बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ अफेयर 2016 में शुरू हुआ था। इसके बाद हया के लिए वह पूरी तरह से काम करने लगा। राजकुमारी हया अपने बॉडीगार्ड को काफी महंगे गिफ्ट दिया करती थीं। उन्होंने रसेल को 12 लाख की घड़ी और 50 लाख की बंदूक भी दी थी। 

45

46 साल की राजकुमारी हया का ब्रिटेन के 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर के साथ अफेयर 2 साल तक चला। वहीं, हया ने तीन अन्य बॉडीगार्ड को भी रसेल के साथ अपने रिश्ते पर चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये दिए। 

55

राजकुमारी हया 2018 में दुबई से भागकर लंदन पहंची थीं। वे दो बच्चों की मां हैं। हालांकि, राजकुमारी हया रसेल के साथ अपने अफेयर से जुड़े दावों को खारिज करती रही हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos