रूस ने बना ही ली दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल, एक ही बार में खत्म कर सकती है पूरा फ्रांस
रूस. रशियन डिफेंस चीफ वैलरी गेरासिमोव ने दावा किया है कि उसने दुनिया भर में खलबली मचा देने वाली सबसे खतरनाक न्यूक्लियर मिसाइल SATAN-2 बना ली है। अब रूस इसका टेस्ट करने कौ भी बिल्कुल तैयार है। रशियन मीडिया का दावा है कि प्रति सेकंड 7 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली इस मिसाइल की रेंज 10 हजार किमी है और मिसाइल एक वार में फ्रांस के आकार के बराबर की जमीन तबाह कर सकती है। हम आपको इस मिसाइल के फोटोज के साथ फीचर्स दिखा रहे हैं.......
इसकी स्पीड के आगे अमेरिकी एंटी-मिसाइल सिस्टम फेल हो जाएंगे। मीडिया में इस मिसाइल की फोटोज पिछले साल अक्टूबर में सामने आई थीं, लेकिन इसके टेस्ट के बारे में खुलासा नहीं किया गया था।
रशियन डिफेंस चीफ का यह भी दावा है कि यह दुनिया की अब तक की सबसे पॉवरफुल मिसाइल होगी।
दिलचस्प बात ये है कि रूस की इस नई मिसाइल को ‘शैतान-2’ नाम रूस ने नहीं, बल्कि 28 देशों के गुट नाटो ने दिया है।
रूस में इसे RS 28-SARMAT कहा जाता है।
सूत्रों की माने तो साल के अंत से पहले वेस्ट रूस में प्लसेसेट परीक्षण मैदान में इसका परीक्षण किया जा सकता है। टेस्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की इस मिसाइल के आगे जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए एटम बम खिलौना हैं।
इस 100 टन वजनी बैलिस्टिक मिसाइल को रूस में आरएस -28 सरमैटट कहा जाता है। रुसी सेना इसे 2019-2020 तक अपने बेड़े में शामिल कर सकती है।
नाटो में कमांडर बाल्टिक फोर्स जनरल बेन हॉजेस के मुताबिक, रूस 28 देशों के गठबंधन नाटो से चिढ़ा हुआ है।
इसी के चलते रूस लगातार न्यूक्लियर मिसाइल तैयार कर अपनी सीमाओं पर तैनात कर रहा है।
अगर रूस ने हमला किया तो नाटो बाल्टिक इलाके के देशों को बचा नहीं सकता। रूस बाल्टिक देशों की राजधानियों को सिर्फ 36 घंटों में खत्म कर देगा।