Published : Feb 26, 2022, 10:28 AM ISTUpdated : Feb 26, 2022, 10:31 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच छिड़े युद्ध ने सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। यूक्रेन में ठीक अफगानिस्तान जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। लोग अपना घर-बार, शहर सबकुछ छोड़कर जान बचाने भागने पर मजबूर हैं। यूनाइटेड नेशन(UN) के अनुसार, यूक्रेन से 1 लाख लोगों को पलायन हो गया है। लोग लगातार देश छोड़कर दूसरे देशों की ओर जा रहे हैं। गुरुवार(24 फरवरी) को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। देखें कुछ तस्वीरें..
यह दिल दहलाने वाली तस्वीर विसेग्राड 24(Visegrád 24) ने tweet की है। इसमें लिखा गया कि खार्किव के पास युगुएव(Chuguev, near Kharkiv) के एक आवासीय परिसर में रूसी अटैक में एक 14 साल के बच्चे एंटोन तारासेंको (Anton Tarasenko) की मौत हो गई।
210
यह तस्वीर न्यूयॉर्क टाइम्स के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर(Deputy managing editor) क्लिफ लेवी(Cliff Levy) ने tweet करते हुए लिखा-एक रूसी सैनिक का शव शुक्रवार को यूक्रेन के खार्किव में एक रूसी वाहन के बगल में पड़ा है। टायलर हिक्स(Tyler Hicks) द्वारा खींची गई यह तस्वीर NYT के फ्रंट पेज पर पब्लिश की गई है।
310
जर्नलिस्ट एंड्रीट कबाशी(Endrit Kabashi) ने यह तस्वीर tweet करके लिखा- यूक्रेनियन सेना द्वारा नष्ट किया गया रशियन व्हीकल। बता दें कि यूक्रेन में अब इस तरह के मंजर आम दिखाई दे रहे हैं।
दूसरी तस्वीर @theragex ट्वीटर पेज पर शेयर की गई है। इसमें लिखा गया- खार्किव क्षेत्र में रूसी फेडरेशन के सैन्य उपकरण गिराए गए।
410
मौत के खेल के बीच अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता। रूसी बमबारी के कारण पोलैंड के लिए रवाना हुआ एक यूक्रेनियन। ये लोग पोलैंड जा रहे हैं। (गेटी इमेज)
510
रूसी बमबारी के कारण यूक्रेनियन पोलैंड के लिए रवाना हुए यूक्रेनी नागरिक एक टैक्सी में बैठते हुए। यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य हस्तक्षेप के कारण मेड्यका में यूक्रेनी-पोलिश सीमा पार करने के बाद उन्हें वारसॉ ले जाएगी। ( गेटी इमेज)
610
पिता के कंधों पर बैठा एक बच्चा हाथ में तख्ती लेकर शांति की अपील करता हुआ। यह तस्वीर मैड्रिड, स्पेन(MADRID, SPAIN) की है। रूसी हमले के खिलाफ दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मैड्रिड के पुएर्ता डेल सोल स्क्वायर(Puerta Del Sol square) में रूस-यूक्रेन के युद्ध और नाटो की भूमिका के खिलाफ यह प्रदर्शन हुआ। बच्चा स्पेनिश में "पीस(Peace)" शब्द के साथ एक प्लेकार्ड पकड़े हुए है। (गेटी इमेज)
710
यह तस्वीर लोरेंजो द कैट(Lorenzo The Cat) ने tweet (@LorenzoTheCat) करके लिखा-अब मुझे इसका नाम पता है-कैमन डेनिसेंको(Caman Denysenko) अपनी डरी हुई बिल्ली को शांत कराता हुआ। ये यूक्रेन के खार्किव में अंडरग्राउंड शेल्टर में जा रहे थे। Photo: Marcus Yam/Getty Images
810
कॉमेडियन-राइटर(Comedian, write) सोफिया एलेक्जेंड्रा (Sofiya Alexandra) ने अपने twitter(@TheSofiya) पर ओडेसा(Odessa) की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-हम 94 में यहां से चले गए थे। अपने गृहनगर को याद करके ये पोस्टकार्ड रखे हुए हैं। यहां हमारे मामा रहते थे।
पुर्तगाल के लिस्बन(LISBON, PORTUGAL) में यूक्रेन के समर्थन और रूसी आक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्राका डी कॉमेर्सियो(Praça de Comercio) में इकट्ठा हुए थे। (गेटी इमेज)
स्लोवाकिया(SLOVAKIA) में यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके आ रहे यूक्रेनियन की मदद के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वे महिलाओं और बच्चों की मदद कर रहे हैं। पानी, भोजन या अन्य स्थानों पर जाने के लिए परिवहन का इंतजाम कर रहे हैं। (गेटी इमेज)
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।