Russia Ukraine War: अपने होने वाले बच्चे को लेकर देखे होंगे कई ख्वाब, लेकिन दोनों में से कोई नहीं बच पाया

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) 15 मार्च को 20वें दिन में पहुंच गया है। इस बीच ब्रिटेन के एक सीनियर डिफेंस सोर्स ने कहा कि रूसी सेना अब अगले 10-14 दिनों तक ही अपनी पूरी ताकत से लड़ाई लड़ने में सक्षम है। इसके बाद पुतिन के सैनिक उस जमीन पर अपना कब्जा बचाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे, जिसे वो पहले ही यूक्रेनी सैनिकों से हथिया चुके हैं। इस बीच कीव में 17 मार्च की सुबह तक कर्फ्यू लगाया गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने की मनाही है। युद्ध की शुरुआत से ही Z अक्षर चर्चाओं में है। यह अक्षर रूसी सेना के टैंकों पर लिखा देखा गया। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक कोडवर्ड है। इसका टार्गेट जेलेंस्की की हत्या है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2022 10:16 AM IST / Updated: Mar 15 2022, 03:51 PM IST

16
Russia Ukraine War: अपने होने वाले बच्चे को लेकर देखे होंगे कई ख्वाब, लेकिन दोनों में से कोई नहीं बच पाया

Independent) ने tweet करके लिखा-इस तस्वीर में दिखाई गई गर्भवती और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। यह महिला 9 मार्च को मारियुपोल के एक मेटरनिटी हॉस्पिटल(प्रसूति अस्प्ताल) पर हुए रूसी हमले में घायल हो गई थी। फोटो क्रेडिट-Evgeniy Maloletka via Instagram

26

यह तस्वीर यूक्रेन की राजधानी कीव की है। यहां मंगलवार सुबह रूसी सेना ने एक रेजिडेंसियल बिल्डिंग पर मिसाइल दागी। इसके बाद जैसे पूरी बिल्डिंग आग में जल उठी। इस 16 मंजिला बिल्डिंग में आग से 2 लोगों की मौत हो गई।

36

यह तस्वीर जर्नलिस्ट केटरीना सर्गत्सकोवा(katerina sergatskova) ने tweet की है। इसमें लिखा-खार्किव आज(14 मार्च)। यह घर स्थापत्य विरासत(architectural heritage) का एक स्मारक था। अर्नेस्ट हेमिंग्वे को समर्पित एक प्रसिद्ध पब "ओल्ड हेम" था जहां हर शुक्रवार को स्थानीय लोग इकट्ठा होते थे। दूसरी तस्वीर भी खार्किव के एक लोकप्रिय मार्केट की है।
 

46

मारियुपोल में अज़ोव बटालियन(The Azov Battalion in Mariupol) ने मारियुपोल शहर में एक रूसी मेजर जनरल को मारने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: खिड़कियों पर चढ़ा दिए काले पर्दे, आखिर यूक्रेन के इस रेस्तरां के अंदर 'पक' क्या रहा है?
 

56

 यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सेना रशियन आर्मी को भारी नुकसान पहुंचा रही है। जल्द ही रूस के गिराए गए हेलीकॉप्टरों की संख्या 100 तक पहुंच जाएगी। वे पहले ही 80 युद्धक विमान, सैकड़ों टैंक और हजारों अन्य उपकरण इकाइयां( units of equipmen) खो चुके हैं। 19 दिनों में रूसी सेना ने चेचन्या में कई साल चले युद्धों और दो खूनी संघर्षों से कहीं ज्यादा यूक्रेन में खोया है।

यह भी पढ़ें-रूस पर प्रतिबंध तो यूक्रेन की मदद को बढ़े हाथ: वर्ल्ड बैंक का युद्ध पीड़ितों के लिए 200 मिलियन डॉलर का ऐलान

66

उधर रशियन नेशनल गार्ड के चीफ विक्टर जोलोटोव(Viktor Zolotov) ने मंगलवार को स्वीकार किया कि सब कुछ उतनी तेजी से नहीं हो रहा है, जितना हमने चाहा। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस 'कदम दर कदम' जीत हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: रूस की तरफ से लड़ेंगे 40,000 सीरियाई लड़ाके, बचा है सिर्फ 10 दिनों का गोला-बारूद

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos