इस देश में अब महिलाओं को फ्री में मिलेंगे पीरियड प्रोडक्ट्स, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश

Published : Nov 25, 2020, 03:09 PM IST

एडिनबर्ग. स्कॉटलैंड में अब महिलाओं को पीरियड के प्रोडक्ट्स फ्री में मिलेंगे। इसी के साथ स्कॉटलैंड ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। यहां करीब 4 साल तक महिलाओं के अधिकार के लिए कैंपेन चलाने के बाद यह फैसला लिया गया।

PREV
15
इस देश में अब महिलाओं को फ्री में मिलेंगे पीरियड प्रोडक्ट्स, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश

इसे महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह की जीत के तौर पर देखा जा रहा है। स्कॉटलैंड में मंगलवार को पीरियड प्रोडक्ट फ्री करने वाले विधेयक को पारित कर दिया गया। अब यहां स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि सभी जरूरतमंदों को फ्री में पीरियड प्रोडक्ट मिल सकें।

25

स्कॉटलैंड की लेबर पार्टी की नेता मोनिका लेनन ने कहा, यह देश के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा, इस कानून के बनने के बाद महिलाएं, लड़कियां और अन्य सभी लोग जो पीरियड्स से गुजरती हैं, उनके जीवन में काफी बदलाव आएगा। 

35

उन्होंने कहा, सार्वजनिक जिंदगी में इस विषय पर चर्चा को लेकर भी काफी बदलाव आया है। कुछ समय पहले की बात करें तो कभी खुलकर बात नहीं होती थी।

45

दरअसल, स्कॉटलैंड में कोरोना महामारी के चलते आए संकट से पीरियड के दौरान महिलाओं को छोटे उत्पाद भी खरीदने में काफी परेशानी हो रही है। 

55

वुमेन फॉर इंडिपेंडेंस ग्रुप के मुताबिक, देश में हर 5 में से एक महिला पीरियड प्रोडेक्ट्स खरीदने को लेकर गरीबी का सामना करती है। यही वजह है कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। एक रिसर्च के मुताबिक, आमतौर पर एक महिला पीरियड प्रोडक्ट्स पर करीब 1286 रुपये खर्च करती है। 

Recommended Stories