Published : Jul 08, 2022, 10:13 AM ISTUpdated : Jul 08, 2022, 11:32 AM IST
टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे(former Japanese Prime Minister Abe Shinzo) पर शुक्रवार सुबह हुए हमले ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। शिंजो पर यह हमला सुबह लगभग 11: 30 बजे हुआ। उन्हे सीने में गोली मारी गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है, जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उनकी धड़कन नहीं चल रही थी। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय मीडिया NHK के एक रिपोर्टर ने कहा कि उसने दो गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। हमले के वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में स्टंप स्पीच(stump speech-इलेक्शन या री-इलेक्शन के दौरान पब्लिक मीटिंग) करने गए थे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता गोली लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े। उनका खून सड़क पर बहते दिखा। देखिए घटना के बाद की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें...
जिस गन से शिंजो को गोली मारी वो अल्पविकसित घर पर बनी(rudimentary home made shotgun) प्रतीक होती है। पुलिस ने आबे की हत्या के प्रयास के आरोप में 42 वर्षीय यामागामी तेत्सुया(Tetsuya Yamagami)को गिरफ्तार किया है।
26
पुलिस ने कहा कि उन्होंने उस जगह पर एक बंदूक जब्त की, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। हमलावर का बैकग्राउंड मेडिकल एजुकेशन फील्ड बताई गई है। वो डिमेंशिया(भूलने की बीमारी) के पेशेंट के लिए फिजिकल एजुकेशन देने वाले एक मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर बताया जाता है।
36
गोली लगने के बाद जमीन पर घायल पड़े आबे को तुरंत प्रीफेक्चर में काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आबे को पीछे से गोली मारी गई।
46
67 साल के शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(LDP) पार्टी से जुड़े हैं। जापान के तेजतर्रार लीडर्स में शुमार आबे ने आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस के चलते 2007 में पीएम पद छोड़ दिया था। वे लगातार 7 साल 6 महीने तक पीएम रहे। पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम दर्ज रहा है। (हमलावर को पकड़ती सिक्योरिटी)
56
घटना स्थल नारा शहर में यामातोसैदाईजी स्टेशन(Yamatosaidaiji Station) के पास है। गोली लगने के बाद आबे का काफी खून बहते दिखा। आबे रविवार को होने वाले हाउस ऑफ काउंसलर इलेक्शन के तहत यहां प्रचार करने आए थे। यह तस्वीर उसी समय की है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।