दक्षिण अफ्रीका में 60 साल बाद ऐसी आई बाढ़ कि पैरों तले से जमीन धंसक गई, देखिए कुछ शॉकिंग तस्वीरें

वर्ल्ड न्यूज. ये शॉकिंग तस्वीरें (Shocking pictures) दक्षिण अफ्रीका(South Africa) के क्वाजुलु-नताल प्रांत और डरबन(South Africa KwaZulu-Natal Province and Durban) की हैं। यहां करीब 60 साल बाद ऐसी बाढ़ आई कि मकान आधे डूब गए, घरों में कीचड़ भर गया। सड़कें बह गईं। कई जगहों पर तो खाइयां-सी बन गईं। मूसलाधार बारिश के चलते आई इस बाढ़ में करीब 443 लोगों की मौत की खबर है। बाढ़ में करीब 40 लाख लोग बेघर हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,13,500 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 58 अस्पतालों भी बर्बाद हो गए। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जगह-जगह शव पड़े मिल रहे हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।  डरबन इमरजेंसी मेडिकल सर्विस के मुताबिक, ऐसी बाढ़ पहली बार देखने को मिली है। जो लोग बाढ़ में बह गए, उनके बचने की उम्मीद नहीं है। इस समय पीड़ितों को सुरक्षित जगहों पर ठहराया गया है। उनके खाने-पीने और दवाओं का प्रबंध किया जा रहा है। अभी भी 63 लोग लापता बताए जाते हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Apr 18, 2022 7:11 AM IST / Updated: Apr 18 2022, 12:42 PM IST

16
दक्षिण अफ्रीका में 60 साल बाद ऐसी आई बाढ़ कि पैरों तले से जमीन धंसक गई, देखिए कुछ शॉकिंग तस्वीरें

इस भयंकर बाढ़ ने दक्षिण अफ्रीका के कई शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को तहस-नहस कर दिया है। भारी बारिश के कारण सड़कें, स्कूल सबकुछ नष्ट हो गए। बिजली ठप हो गई।

26

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में रेस्क्यू और मदद के लिए 4000 लोगों के उतारा गया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसी भयंकर बढ़ा पहली बार देखी है।

36

सरकार ने खराब हालात को देखते हुए आपातकाली राहत कोष में एक अरब रैंड ($68 मिलियन) की घोषणा की है। वहीं, अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख पैट्रिस मोत्सेपे ने 30 मिलियन रैंड ($ 2.0) देने का ऐलान किया है। इससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी।

46

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस, सेना और स्वयंसेवक बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बचाव दल के अनुसार, डरबन जिला के लापता कई लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

56

बाढ़ ने जैसे कई शहरों और गांवों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो बाढ़ की भयावहता को दिखाती हैं।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: बम गिरने से पहले जैसे भगवान ने दिया हो संकेत, बच गई मां-बच्चों की जान, यह चमत्कार हुआ था
 

66

इस तस्वीर के जरिये आप देख सकते हैं कि बाढ़ ने कितना नुकसान पहुंचाया है। ऐसे घर डूब गए। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: 12 साल के वुडवर्क स्टार ने अनूठे तरीके से बच्चों की हेल्प के लिए जुटाई बड़ी रकम

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos