अजब-गजब जोड़ियां: 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला बचपन का प्यार, 29 साल की लड़की को 'बुड्ढा मिल गया'

कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इन जोड़ियों को देखकर यही कहा जा सकता है। वैलेंटाइन-डे पर इनके प्यार ने प्यार करने वालों में उन्माद भर दिया। कोई कुछ भी कहे, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। इनके जो मन को भाया, वही किया। एक मामला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़ा है। यहां 80 साल के बुजुर्ग ने 75 की महिला से निकाह किया। ये बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन निकाह नहीं हो पाया था। दूसरा मामला साउथ अफ्रीका से सामने आया है। यहां 29 साल की एक स्टूडेंट को 80 साल के बुजुर्ग से शादी कर ली। पढ़ते हैं दोनों की लवस्टोरी...

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2021 2:52 PM IST / Updated: Feb 11 2021, 08:28 PM IST

16
अजब-गजब जोड़ियां:  80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला बचपन का प्यार, 29 साल की लड़की को 'बुड्ढा मिल गया'

पहली तस्वीर पाकिस्तान के रहने वाले 80 साल के अतहर खान और 75 साल की नाजरीन की है। इन्होंने हाल में निकाह किया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर के रहने वाला यह कपल बचपन से एक-दूसरे को जानता था। दोनों में प्यार भी था, लेकिन किसी कारण से निकाह नहीं हो पाया था। लेकिन अब एकदम फिल्मी स्टाइल में दोनों ने इस उम्र में निकाह कर लिया। आगे पढ़ें इन्हीं की कहानी..
 

26

अतहर के 4 बच्चे हैं। इनकी बीवी का 6 साल पहले इंतकाल हो गया था। नाजरीन के शौहर का भी 9 साल पहले इंतकाल हो चुका है। नाजरीन के 6 बच्चे हैं। सभी का निकाह हो चुका है। कपल के बच्चे ठीक नहीं निकले। उन्होंने कपल को बेसहारा छोड़ दिया। इस बीच अतहर और नाजरीन फिर एक-दूसरे को करीब आए। इस निकाह में कुछ रिश्तेदारों और करीबियों ने खास भूमिका निभाई। आगे पढ़ें 29 साल की लड़की ने की 80 साल के बुजुर्ग से शादी...

36

यह हैं 29 साल की तेरजेल रासमुस और 80 साल के विल्सन। ये एक-दूसरे के प्यार में इतने पागल हुए कि शादी कर ली। दोनों दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि विल्सन के बच्चे भी तेरजेल से दोगुनी उम्र के हैं। जानिए कैसे शुरू हुई यह प्रेम कहानी...

46

तेरजेल और विल्सन की प्रेम कहानी 2016 में शुरू हुई थी। दोनों एक लोकल अखबार के किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी एक-दूसरे को दिल दे बैठे। विल्सन कहते हैं कि उन्हें बुढ़ापे में देखरेख के लिए एक जवान बीवी मिल गई। वहीं तेरजेल कहती हैं कि उन्हें बुद्धिमान पति मिला है। इस शादी की गवाह बनी विल्सन की 56 साल की बेटी। आगे पढ़ें इसी कपल की कहानी...

56

विल्सन की पत्नी की 2002 में मौत हो गई थी। विल्सन ने पहले कभी किसी से शादी का ख्याल नहीं किया। लेकिन तेरजेल को देखकर वे अपना दिल खो बैठे। अब विल्सन ही तेरजेल की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। तेरजेल लॉ की स्टूडेंट है। आगे पढ़ें भारत की एक अनूठी शादी...
 

66

यह अनूठी शादी नवंबर, 2020 में महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की अर्नी तहसील में सामने आई थी। तब दूल्हे सीताराम हीरवाले की उम्र 81 साल, जबकि उनकी दुल्हन निर्मला इंगोले की उम्र 72 साल थी। इनकी शादी को 65 साल होने पर दुबारा यह शादी इनके ही बच्चों ने कराई थी। इस कपल की पहली बार शादी 16 नवंबर, 1955 को हुई थी। तब सीताराम की उम्र 15, जबकि निर्मला की 6 साल थी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos