श्रीलंका में काम-धंधा चौपट! पेट्रोल 420 और डीजल मिल रहा 400 रुपए लीटर, देखिए बदहाली की 10 बोलती तस्वीरें

नई दिल्ली। श्रीलंका की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस देश में पेट्रोल की कीमत अब 420 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 400 रुपए प्रति लीटर हो गई है। श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि अगले दो महीने घोर संकट है। विदेशी मुद्रा भंडार की कमी की वजह से अभी और परेशानियां आएंगी। वहीं, श्रीलंका के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों के काम-धंधे ईंधन की कमी की वजह से ठप पड़ गए हैं। आइए देखते हैं पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर वहां इन दिनों क्या चल रहा है।

Asianet News Hindi | / Updated: May 25 2022, 09:02 AM IST

110
श्रीलंका में काम-धंधा चौपट! पेट्रोल 420 और डीजल मिल रहा 400 रुपए लीटर, देखिए बदहाली की 10 बोलती तस्वीरें

श्रीलंका में ईंधन पंपों को सूखने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। यह देश इस समय गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहा है। नए प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने नागरिकों से कहा है कि आने वाले दो महीने और ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे। 
210

श्रीलंका में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 24.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 420 रुपए पहुंच गई है। वहीं, 38.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ डीजल की कीमत 400 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसके बाद भी लोगों को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है।

310

श्रीलंका में 19 अप्रैल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में हुई यह दूसरी बढ़ोतरी है। यहां ऑक्टेन 92 पेट्रोल की खपत सबसे अधिक है और अब इसकी कीमत 1.17 डॉलर यानी 420 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 1.11 डॉलर प्रति लीटर यानी 400 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 

410

बताया जा रहा है कि श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा दर अब तक सबसे उच्चतम दर है। वहीं, भारत की प्रमुख तेल कंपनी आईओसी यानी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की श्रीलंका में सहायक कंपनी लंका आईओसी ने भी पेट्रोल और डीजल के रिटेल रेट में बढ़ोतरी कर दी है।

510

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की श्रीलंका में सहायक कंपनी लंका आईओसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सीपीसी यानी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की बराबरी के लिए कीमत बढ़ा दी है। बता दें कि सीपीसी श्रीलंका की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी है। 

610

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने ट्विटर पर कहा कि बढ़े हुए मूल्य आज सुबह 3 बजे से संशोधित माने जाएंगे। कैबिनेट की ओर से अनुमोदित ईंधन मूल्य निर्धारण फॉर्मूला कीमतों को संशोधित करने के लिए लागू किया गया था। इस फैसले के बाद वहां पेट्रोल पंपों पर भीड़ लग गई है। 

710

वैसे भारत इस कठिन समय में श्रीलंका की लगातार मदद कर रहा है। भारत ने ऋण सुविधा के तहत श्रीलंका को पिछले दिनों 40 हजार टन डीजल भेजा था। अब वहां ईंधन की कमी को देखते हुए 40 हजार टन पेट्रोल की आपूर्ति भी की गई है। 

810

यह भारत की मदद का नतीजा है कि हालात फिर भी कुछ हद तक ठीक हैं। वरना जिस तरह से श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है, उसमें भारत का मकसद इस देश की ऐसे गंभीर संकट में ज्यादा से ज्यादा मदद करना है और ईंधन की भारी कमी को इस मदद के जरिए कुछ हद तक संभालना है। 

910

इससे पहले अप्रैल में भारत ने श्रीलंका को विभिन्न देशों से ईंधन आयात करने के लिए पचास करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था। श्रीलंका को विदेशी मुद्रा भंडार  बीते कुछ महीनों में तेजी से गिरा है और उसे आयात के लिए भुगतान संकट जूझना पड़ रहा है।

1010

बढ़ती कीमतों और ईंधन में कमी की वजह से लोगों के काम-धंघे ठप पड़ गए हैं। लोग कई दिन तक भूखे-प्यासे लाइन में लगे रह रहे हैं, तब जाकर उन्हें थोड़ा सा पेट्रोल या डीजल मिल रहा है, जिससे वे अपना काम चला रहे है और यह खत्म होने के बाद एक बार फिर उन्हें लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos