फिल्म की स्टोरी की तरह पिता को नागवार गुजरी बेटी की एक लड़के के साथ दोस्ती, उठाया ये खौफनाक कदम

Published : Jul 11, 2020, 08:43 AM IST

पेशावर. पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का एक और मामला सामने आया है। यहां के पेशावर में 21 साल के लड़के और 16 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं दोनों को आनन फानन में दफना भी दिया गया। लड़की का पिता और परिवार वाले लड़के के साथ रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे। वे लगातार इसका विरोध भी कर रहे थे। 

PREV
17
फिल्म की स्टोरी की तरह पिता को नागवार गुजरी बेटी की एक लड़के के साथ दोस्ती, उठाया ये खौफनाक कदम

मामला 2 जुलाई का है। पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के शवों को जांच के लिए भेज दिया गया है। 

27

पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि 21 साल के वकास और 16 साल की समीना की 2 जुलाई की रात ऑनर किलिंग के चलते हत्या कर दी गई। दोनों को बिना अंतिम संस्कार के बिना डिर कॉलोनी एरिया में दफना दिया गया। (प्रतीकात्मक)

37

पुलिस ने मामले में सालेह मोहम्मद, नूरुद्दीन और शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वकास और समीना दोनों अच्छे दोस्त थे। यह रिश्ता लड़की के परिवार को पसंद नहीं था। 

47

पुलिस ने बताया कि घटना के दिन लड़की के परिवार ने लड़के के चाचा से संपर्क किया था। लड़के के पिता विदेश में थे। इस दौरान उन्होंने इस रिश्ते को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। 

57

लड़के ने चाचा ने सहमति दी थी कि जो लड़की के परिवार वाले फैसला करेंगे, वे उसे मानेंगे। इस सहमति के बावजूद समीना के चाचा ने उसे और वकास को गोली मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद दोनों को आनन फानन में दफना कर वह फरार हो गया। 
 

67

पुलिस के मुताबिक, लड़की का पिता, लड़के के चाचा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लड़की का चाचा फरार है। 

77

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के मामले आम हैं। यहां अकेले 2019 में सिंध प्रांत में 198 लड़कियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories