ये लड़ाकू विमान बढ़ाते हैं फ्रांस की ताकत, हर मौसम में उड़ान भरने में है सक्षम

नई दिल्ली. फ्रांस अपनी सैन्य ताकतों के कारण विश्व के ताकतवर देशों में से एक माना जाता है। फ्रांस ने अपनी युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिए कई आधुनिक तकनीकें विकसित की हैं। उसके पास मिराज 2000 B, मिराज 2000C/5F,मिराज 2000D और राफेल जैसे विश्व के सबसे आधुनिक फाइटर जेट्स मौजूद हैं। शानदार मारक क्षमता के कारण फ्रांस के इन फाइटर जेट्स की डिमांड दुनियाभर में है। हाल ही में भारत ने फ्रांस के साथ राफेल विमानों का बड़ा सौदा किया है। ऐसे में बताते हैं कि आखिर फ्रांस की वायुसेना को कौन-कौन से लड़ाकू विमान ताकतवर बनाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2019 5:58 AM IST

13
ये लड़ाकू विमान बढ़ाते हैं फ्रांस की ताकत, हर मौसम में उड़ान भरने में है सक्षम
मिराज 2000B: डसॉल्ट मिराज 2000 फोर्थ जनरेशन फ्रांसीसी मल्टी-रोल फाइटर जेट है। फ्रांस का यह लड़ाकू विमान सिंगल इंजन पॉवर पर काम करता है, यह एक हल्का लेकिन काफी तेज लड़ाकू विमान है। यह लड़ाकू विमान गाईडेड मिसाइल्स, बॉम्ब और ग्रेनेड्स कैरी कर सकता है। फ्रांस इस विमान का इस्तेमाल विशेष रूप से अपने सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए करता है।
23
मिराज 2000C/5F: एक मल्टी-रोल टू सीटर फाइटर प्लेन है, एवियोनिक्स के मामले में इस सीरीज के दूसरे विमानों से यह प्लेन काफी आगे है। इस विमान का उपयोग एयर टू ग्राउंड और एयर टू एयर फायरिंग दोनों के लिए किया जा सकता है। आधुनिक कंट्रोल सिस्टम की मदद से ये फाइटर जेट सटीक निशाने लगाने की क्षमता रखता है।
33
मिराज 2000D: मिराज 2000 डी दो-सीटर लड़ाकू विमान है जो हवा से जमीन पर हमला करने के साथ हैवी हथियारों को लेकर उड़ान भरने की क्षमता रखता है। शानदार कंट्रोल सिस्टम की मदद से यह जेट दिन और रात दोनों ही समय उपयोग किया जा सकता है। इसका आधुनिक नैविगेशन और अटैक सिस्टम इसे किसी भी मौसम में उड़ान भरने और निशाना साधने में सक्षम बनाता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos