Published : Dec 24, 2022, 01:14 PM ISTUpdated : Dec 24, 2022, 03:24 PM IST
न्यूयॉर्क। बम चक्रवात (Bomb cyclone) के चलते अमेरिका में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लाखों लोग तूफान की चपेट में आकर फंस गए हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई है, जिसके चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। न्यूयॉर्क में इमरजेंसी की गई है। तूफान से पूर्वी अमेरिका अधिक प्रभावित हुआ है। यहां तेज हवाओं ने पेड़ों और बिजली लाइनों को गिरा दिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें...
अमेरिका के पश्चिमी राज्य मोंटाना में शुक्रवार को पारा -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चक्रवाती तूफान के कारण मध्य राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। डेस मोइनेस और आयोवा जैसे राज्यों में तापमान (-38°C) तक गिर गया।
25
अमेरिका के दस लाख से अधिक लोग ब्लैकआउट का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को 4,500 से अधिक उड़ानें रद्द होने के कारण हजारों क्रिसमस यात्री अमेरिकी हवाईअड्डों पर फंसे रह गए। अकेले उत्तरी कैरोलिना ने 181,000 घरों में बिजली नहीं है। वर्जीनिया और टेनेसी में भी लाखों घर बिना बिजली के हैं।
35
शुक्रवार को चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इससे पहले मौसम संबंधी घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को ओहियो में कार दुर्घटनाओं में चार और लोगों की मौत हुई है। गवर्नर ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में सड़क की स्थिति लोगों के लिए खतरनाक है।
45
तूफान से अमेरिका की 60 फीसदी आबादी प्रभावित हुई है। सर्दी के मौसम में अमेरिका में पहले कभी ऐसा खतरनाक तूफान नहीं आया था। न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने आपातकाल की घोषणा की है।
गौरतलब है कि बम चक्रवात एक ऐसी घटना है जहां तेज तूफान के दौरान वायुमंडलीय दबाव बहुत तेजी से गिरता है। यह बम चक्रवात झीलों के पास विकसित हुआ। इसने सर्द हवाओं, बर्फ और बर्फानी तूफान की स्थिति पैदा कर दी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।