Published : Sep 11, 2019, 01:00 PM ISTUpdated : Sep 11, 2019, 01:15 PM IST
वॉशिंगटन. 18 साल पहले आज के ही दिन अमेरिका में वह हमला हुआ था, जिसने पूरी दुनिया को दहला दिया था। 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के गगनचुंबी ट्विन टावर्स पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने आत्मघाती हमला किया था। अल-कायदा के आतंकवादियों ने 4 हवाई जहाजों को हाईजैक कर लिया था। इनमें से दो हवाई जहाजों से आतंकवादियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स पर टक्कर मारी थी, जिसके बाद दोनों गगनचुंबी इमारतें धू-धू कर जलने लगी थीं और इसके बाद पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बन गया था। आंतकवादियों ने तीसरे जहाज से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के ठीक बाहर स्थित अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन की बिल्डिंग को टक्कर मारी थी, जबकि चौथा जहाज पेन्सिल्विनिया में क्रैश हो गया था। दुनिया के इतिहास में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है। इस हमले के बाद अमेरिका ने अल-कायदा के खिलाफ कई अभियान शुरू किए। इस हमले की बरसी पर देखें कुछ तस्वीरें।