खुद को मरा साबित कर महिला ने बीमा कंपनी से ले लिए 11 करोड़ रूपए, ऐसे हुआ खुलासा

Published : Dec 05, 2020, 01:55 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक महिला ने बीमा कंपनी से धोखाधड़ी कर पैसा हथियाने का जो हथकंडा अपनाया वो जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। महिला ने बीमा पॉलिसी का पैसा लेने के लिए खुद को ही मरा हुआ साबित कर दिया। इतना ही नहीं, वो ऐसा करने में सफल भी हो गई और उसे 11 करोड़ रुपये (भारतीय मुद्रा के मुताबिक) भी मिल गए। मामले खा खुलासा होने के बाद अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  

PREV
15
खुद को मरा साबित कर महिला ने बीमा कंपनी से ले लिए 11 करोड़ रूपए, ऐसे हुआ खुलासा

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के एक अधिकारी के अनुसार, सीमा खर्बे नाम की महिला ने 2008 और 2009 में अमेरिका की यात्रा की, और अपने नाम पर दो जीवन बीमा पॉलिसियां ​​खरीदीं। 2011 में, उसने एक डॉक्टर और पाकिस्तान के कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी और उनके नाम पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया। अधिकारियों द्वारा जारी दस्तावेज़ में यह भी बताया गया कि उन्हें कहां दफनाया गया था। 

25

महिला ने धोखे से खुद को मृत घोषित कर दिया और उसके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर की दो जीवन बीमा पॉलिसियों के क्लेम का दावा कर उसे बीमा कंपनी से हासिल कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब विदेश यात्रा के दौरान अमेरिकी अधिकारियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारियों को इसके बारे में आगाह किया । अब बीमा से जुड़े अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

35

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि फर्जी म्रत्यु प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने उनके बच्चों ने 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 23 करोड़ पाकिस्तानी रुपए) के दो जीवन बीमा पॉलिसी के भुगतान का दावा कर दिया।
 

45

 मृत घोषित किए जाने के बाद भी महिला कराची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कम से कम 10 बार विदेश यात्रा की। एयरलाइंस कंपनी ने भी यह माना कि धोखाधड़ी की पहचान करने में वो सक्षम नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला ने 'पांच देशों का दौरा किया, लेकिन हर बार वह घर लौटी।

55

एफआईए मानव तस्करी सेल ने अब महिला, उसके बेटे और बेटी और कुछ स्थानीय सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, जिनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। अधिकारी ने कहा, "अमेरिकी अधिकारियों ने हमें इस महिला के बारे में सतर्क किया और हमने बड़े पैमाने पर इस धोखाधड़ी की जांच शुरू की।"
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories