दुनिया की 8 सबसे खतरनाक सुनामी, लाखों लोगों को लील गई थीं मौत की लहरें

World Biggest Tsunami: दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर के तट पर शुक्रवार सुबह भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप को लेकर अब भू-वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, हिंद महासागर क्षेत्र में सुनामी आ सकती है। वैसे, बता दें कि अब तक दुनिया की सबसे बड़ी सुनामी 2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में आई थी, जिसमें करीब 2.30 लाख लोगों की मौत हो गई थी। जानते हैं दुनिया की 8 सबसे बड़ी सुनामी के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : May 27, 2022 8:18 AM IST / Updated: May 27 2022, 01:49 PM IST

18
दुनिया की 8 सबसे खतरनाक सुनामी, लाखों लोगों को लील गई थीं मौत की लहरें

1- भारत-श्रीलंका और आसपास के देश
कब - 26 दिसंबर, 2004

26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में आई सुनामी लहरों ने भारत समेत आसपास के देशों में भारी तबाही मचाई थी। इसके चलते समुद्री लहरों ने ढाई लाख से ज्यादा लोगों को लील लिया था। अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से करीब एक हजार कि.मी. दूर आए भूकंप से पूर्वी और दक्षिणी भारत में बड़ी तबाही हुई थी। भूकंप और उससे पैदा हुई सुनामी लहरों की वजह से अंडमान द्वीप के अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पांडिचेरी के तटीय इलाकों में लाखों लोगों की मौत हो गई थी। 

28

2- सुमात्रा, इंडोनशिया
कब - 26 दिसंबर, 2004

यह सुमात्रा के समुद्र के भीतर 30 किलोमीटर की गहराई पर 9.1 तीव्रता का भूकंप था, जिसकी वजह से सुनामी लहरें उठीं। इस सुनामी की वजह से करीब 50 मीटर ऊंची लहरें उठीं। इससे इंडोनेशिया और आसपास के द्वीपों पर भारी तबाही हुई। इसमें करीब 2.30 लाख लोगों की जान चली गई। 

38

3- लिस्बन, पुर्तगाल
कब - 1 नवंबर, 1755

पुर्तगाल के पास पश्चिमी समुद्र तट और दक्षिणी स्पेन के पास समुद्र के अंदर 30 मीटर की गहराई पर आए 8.5 तीव्रता के भूकंप की वजह से सुनामी लहरें उठीं। इन लहरों ने समुद्र तट के किनारे बसे शहरों में भारी तबाही मचाई। इससे करीब 60 हजार लोगों की जान चली गई। 

48

4- क्राकाटाऊ, इंडोनशिया
कब - 27 अगस्त, 1883

इसमें क्राकाटाऊ काल्डेरा ज्वालामुखी में विस्फोट की वजह से समुद्र में 37 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं। इन लहरों ने अंजेर ओर मरक इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 40 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

58

5- एस्नेडा सागर, जापान
कब - 20 सितंबर, 1498

इस सुनामी के उठने की वजह जापान के मिकावा, सुरुगु, इजु और सगामी तटों के आसपास समुद्र के अंदर 8.3 तीव्रता का भूकंप था। इसके चलते बनी सुनामी लहरों ने 31 हजार से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। 

68

6- नानकेडो, जापान
कब - 28 अक्टूबर, 1707

जापान के क्यूशू, शिकोकू, और होंशिन के तट पर करीब 8.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी वजह से बनी सुनामी लहरों से करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 

78

7- ओशिका, जापान
कब - 11 मार्च, 2011

जापान के पूर्वी प्रायद्वीप ओशिका से 70 किलोमीटर दूर रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 24 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी वजह से समुद्र में सुनामी लहरें उठीं, जिन्होंने जापान में भारी तबाही मचाई। ये लहरें जापान के होककाइदो और ओकिनावा द्वीप से टकराईं, जहां करीब 18 हजार लोगों की मौत हो गई थी। 

88

8- लिटूया बे, अलास्का  
कब - 1958

1958 में अलास्का के लिटूया बे एरिया में आई सुनामी का असर 80 किमी दूर तक हुआ था। इस भूकंप को मेगा सुनामी का नाम दिया गया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, लुटिया बे में इस सुनामी से पहले 1936, 1899, 1874 और 1853 में भी ऐसी लहरें उठी थीं। हालांकि, इस सुनामी से कितने लोगों की मौत हुई, इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। 

ये भी देखें : 

क्या होती है सुनामी? आखिर क्यों हिंद महासागर में जारी किया गया अलर्ट
ये तस्वीरें उत्तरी जापान में आए भयंकर भूकंप की हैं, 11 साल पहले इसी जगह पर मची थी तबाही, आज भी बंजर है जमीन

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos