Baal Aadhaar: बच्चों का आधार कार्ड नीला क्यों होता है? 5 और 15 साल की उम्र में जरूर करें ये काम

Published : Aug 31, 2026, 02:14 PM IST
Blue Aadhaar Card

सार

Baal Aadhaar Card: बाल आधार का कलर नीला क्यों होता है। जानिए ब्लू आधार और सामान्य आधार में क्या फर्क है? 5 व 15 साल की उम्र में कौन-से बायोमैट्रिक अपडेट जरूरी हैं? पूरी डिटेल।

Blue Aadhaar Card: आज के समय में आधार सिर्फ पहचान का दस्तावेज नहीं रह गया है, बल्कि स्कूल एडमिशन से लेकर कई सरकारी और जरूरी सेवाओं में भी इसकी जरूरत पड़ती है। बच्चों के लिए UIDAI अलग तरह का आधार जारी करता है, जिसे बाल आधार कहा जाता है। इसका रंग नीला होता है, इसलिए इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों के इस आधार में सामान्य आधार के मुकाबले सबसे बड़ा अंतर क्या है?

5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार क्यों अलग है?

बाल आधार में बच्चे के फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन दर्ज नहीं किए जाते। इसकी वजह यह है कि छोटी उम्र में बच्चे के बायोमेट्रिक पैटर्न अभी विकसित हो रहे होते हैं। ऐसे में शुरुआती आधार बच्चे की फोटो और दूसरी जरूरी जनसांख्यिकीय जानकारी के आधार पर बनाया जाता है। इस दौरान बच्चे का आधार उसके माता या पिता में से किसी एक के आधार से लिंक किया जाता है। यही वजह है कि पांच साल से कम उम्र में जारी होने वाला आधार सामान्य आधार की तरह पूरी तरह बायोमेट्रिक पहचान वाला दस्तावेज नहीं होता।

5 साल की उम्र में क्या करना जरूरी है?

बच्चे के पांच साल का होने के बाद आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना होता है। इस चरण में बच्चे के फिंगरप्रिंट और आइरिस की जानकारी दर्ज की जाती है। अपडेट के बाद उसका आधार सामान्य आधार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। माता-पिता के लिए यह अपडेट समय पर कराना जरूरी है। निर्धारित उम्र पर जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराने पर आधार की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

15 साल की उम्र में फिर होगा बायोमेट्रिक अपडेट

आधार की बायोमेट्रिक जानकारी को उम्र के साथ अपडेट रखने के लिए 15 साल की उम्र में भी बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाता है। इसलिए माता-पिता को बच्चे के पांच और 15 साल की उम्र वाले अपडेट को खास तौर पर याद रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Parents Alert: अब एकदम फ्री में अपडेट कराएं बच्चों का आधार, जानें कैसे

बाल आधार बनवाने के लिए क्या चाहिए?

  • बच्चे का आधार बनवाने के लिए नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होता है। इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप और माता-पिता में से किसी एक का मूल आधार साथ ले जाना चाहिए।
  • एनरोलमेंट सेंटर पर बच्चे की फोटो ली जाती है और उसकी जानकारी माता-पिता के आधार से लिंक की जाती है। सत्यापन पूरा होने के बाद आधार जारी किया जाता है।
  • खास बात यह है कि नया आधार एनरोलमेंट और पांच और 15 साल की उम्र पर जरूरी बायोमेट्री अपडेट UIDAI की ओर से मुफ्त किया जाता है। इसलिए इन जरूरी अपडेट के लिए किसी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे देने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें- Aadhaar Card: आपके लिए कितना ज़रूरी? जानें सब कुछ

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

KBC Quiz: क्या आपकी GK है इतनी मजबूत? KBC के इन 11 सवालों में छिपे हैं इतिहास, क्रिकेट और मनोरंजन के जवाब
क्या आप बन सकते हैं KBC के करोड़पति? इन 11 सवालों के जवाब देकर चेक करें अपना General Knowledge