ब्लॉक और तहसील में क्या अंतर है? तहसीलदार-BDO में क्या फर्क है? ब्लॉक-तहसील में क्या काम होता है?

Published : Aug 14, 2026, 11:58 AM IST
Block vs Tehsil in India

सार

Block vs Tehsil in India: ब्लॉक और तहसील को एक समझने की भूल न करें! जानिए दोनों में क्या अंतर है और जमीन, प्रमाण पत्र व सरकारी योजनाओं के लिए किस दफ्तर जाना है।

Block and Tehsil Difference: ब्लॉक और तहसील शब्द आपने अक्सर सुना होगा। जमीन, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन, पंचायत, सरकारी योजनाओं या राजस्व से जुड़े काम के दौरान कभी ब्लॉक ऑफिस जाना पड़ता है तो कभी तहसील कार्यालय। यही वजह है- कई लोगों को लगता है कि ब्लॉक और तहसील शायद एक ही चीज हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। दोनों प्रशासन की अलग-अलग इकाइयां हैं और इनके काम भी अलग हैं। आसान भाषा में कहें तो तहसील का संबंध मुख्य रूप से राजस्व और भूमि प्रशासन से है, जबकि ब्लॉक का फोकस ग्रामीण डेवलपमेंट और सरकारी योजनाओं के लागू करवाने पर होता है।

ब्लॉक क्या होता है? गांवों के विकास की प्रशासनिक इकाई

ब्लॉक यानी Development Block ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को लागू करने की एक मुख्य प्रशासनिक इकाई (Administrative Unit) है। एक ब्लॉक के अंतर्गत कई ग्राम पंचायतें और गांव होते हैं। ब्लॉक स्तर पर सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीन पर लागू कराने और उनकी देखभाल का काम होता है। ब्लॉक ऑफिस में Block Development Officer (BDO) यानी खंड विकास अधिकारी होता है।

ब्लॉक में कौन-कौन से काम होते हैं?

  • ग्रामीण आवास और विकास से जुड़ी स्कीम्स
  • मनरेगा से जुड़ा वर्क
  • गांवों में सड़क और नाली जैसे डेवलपमेंट वर्क
  • स्वच्छता और ग्रामीण विकास प्रोग्राम
  • पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों की देखभाल
  • स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण आजीविका प्रोग्राम
  • केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण योजनाओं का क्रियान्वयन (implementation)
  • मतलब अगर सवाल 'गांव में विकास योजना कैसे लागू होगी?' से जुड़ा है, तो यह सबकुछ ब्लॉक ऑफिस से देखा जाएगा।

तहसील क्या होती है? जमीन और रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (राजस्व प्रशासन) की मुख्य यूनिट

तहसील प्रशासन की ऐसी इकाई है जिसका संबंध मुख्य रूप से भूमि और राजस्व प्रशासन से है। एक जिले में कई तहसील हो सकती हैं। तहसील के प्रमुख अधिकारी को कई राज्यों में तहसीलदार कहा जाता है। अलग-अलग राज्यों में पोस्ट और प्रशासनिक व्यवस्था में कुछ अंतर हो सकता है। तहसील ऑफिस में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और राजस्व संबंधी मामलों का काम होता है।

ये भी पढ़ें- FIR और NCR में क्या अंतर है? थाने में शिकायत के बाद FIR या NCR, कौन-सी रिपोर्ट कब दर्ज होती है?

तहसील में कौन-कौन से काम होते हैं?

  • जमीन के रिकॉर्ड से जुड़े काम
  • जमीन खरीदना-बेचना।
  • नामांतरण (Mutation)
  • भूमि संबंधी राजस्व मामले
  • खसरा-खतौनी जैसे रिकॉर्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास/डोमिसाइल से जुड़े प्रमाण पत्र
  • भूमि विवाद से जुड़े राजस्व मामले
  • प्राकृतिक आपदा (natural disaster) से संबंधित रेवेन्यू आकलन और राहत प्रोसेस

ब्लॉक और तहसील में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

  • मान लीजिए किसी गांव में सरकार की ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को घर दिए जाने हैं। इस योजना के क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास से जुड़े कामों में ब्लॉक प्रशासन की मुख्य भूमिका होगी।
  • अब मान लीजिए उसी परिवार को अपने नाम पर दर्ज जमीन का रिकॉर्ड देखना है या जमीन के नामांतरण से जुड़ा काम कराना है। इस तरह के मामले तहसील और राजस्व प्रशासन देखेगा।

मतलब

  • ब्लॉक = ग्रामीण विकास
  • तहसील = भूमि और राजस्व प्रशासन

ये भी पढ़ें- PIL क्या होता है? कोई आम नागरिक PIL कैसे दाखिल कर सकता है? PIL और सामान्य केस में क्या अंतर है?

ब्लॉक और तहसील का स्ट्रक्चर कैसे समझें?

प्रशासनिक ढांचा राज्यों के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन सामान्य रूप से इसे इस तरह समझ सकते हैं -

राज्य → जिला → तहसील/उपखंड और विकासखंड (ब्लॉक) → गांव/ग्राम पंचायत

तहसीलदार और BDO में क्या अंतर है?

  • तहसीलदारः तहसीलदार मुख्य रूप से राजस्व और भूमि प्रशासन से जुड़े कामों को देखता है। जमीन के रिकॉर्ड, राजस्व मामलों और संबंधित प्रशासनिक जिम्मेदारियों में उसका रोल मुख्य होती है।
  • BDO : BDO यानी Block Development Officer ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को ना सिर्फ लागू करवाता है बल्कि उनकी देखभाल भी करता है।

कौन-सा काम ब्लॉक में और कौन-सा तहसील में होता है?

काम सामान्यतः संबंधित कार्यालय
ग्रामीण विकास योजनाब्लॉक
मनरेगा से जुड़े विकास कार्यब्लॉक/पंचायत व्यवस्था
पंचायत विकास ब्लॉक
जमीन का नामांतरण तहसील/राजस्व विभाग
भूमि रिकॉर्ड तहसील/राजस्व विभाग
खसरा-खतौनीराजस्व प्रशासन
भूमि संबंधी राजस्व मामला तहसील
ग्रामीण योजनाओं की निगरानी ब्लॉक

ब्लॉक और तहसील को एक लाइन में कैसे याद रखें?

अगर कंपीटिटिव परीक्षा में सवाल आए कि ब्लॉक और तहसील में क्या अंतर है, तो नीचे दी गई लाइन काम आ सकती है...

  • ब्लॉक ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रशासनिक यूनिट है, जबकि तहसील मुख्य रूप से भूमि और राजस्व प्रशासन से संबंधित यूनिट है। इसके बाद अधिकारी भी याद कर लें -
  • ब्लॉक → BDO → विकास कार्य
  • तहसील → तहसीलदार → राजस्व/भूमि प्रशासन

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

15 August 1947 History: जब पूरा देश मना रहा था आजादी का जश्न, तब कहां थे महात्मा गांधी?
Independence Day 2026: लाल किले पर समारोह के टिकट कैसे बुक करें? जानें कीमत और पूरा तरीका