Why Drink Water After Waking Up: सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे क्या हैं? जानें शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन और किडनी की सेहत के लिए सुबह पानी पीना क्यों जरूरी है, किस उम्र में कितना पानी पीना चाहिए और क्या गुनगुना पानी ज्यादा फायदेमंद होता है?
हमारा शरीर लगभग 60% पानी से बना होता है। जब हम रात में 7-8 घंटे की नींद लेते हैं, इस दौरान बॉडी को पानी नहीं मिलता। सांस लेने, पसीना आने और अदर एक्टिविटी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीना बॉडी को एक बार फिर से हाइड्रेट करने का बेस्ट तरीका माना जाता है। दिन की शुरुआत पानी से करने से बॉडी की कई जरूरी प्रोसेस सामान्य रूप से काम करना स्टार्ट कर देती हैं।
26
रातभर की पानी की कमी पूरी करता है सुबह का पानी
रातभर सोने के बाद हमारे शरीर को पानी नहीं मिलता। सुबह पानी पीने से बॉडी में लिक्विड पदार्थ की कमी पूरी हो जाती है। इससे हमारे सेल्स तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व (Nutrient) पहुंचाने में मदद मिलती है। अच्छे हाइड्रेशन से हमारी बॉडी दिनभर बेहतर वर्क कर पाती है।
36
डायजेस्टिव सिस्टम एक्टिव करता है सुबह का पानी
सुबह पानी पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम या पाचन तंत्र धीरे-धीरे एक्टिव होने लगता है। पानी भोजन को पचाने में मदद करता है। मल को नरम बनाए रखता है। यही वजह है सुबह पानी पीने के बाद पेट की गंदगी आसानी से निकल जाता है।
46
माइंड और बॉडी को एनर्जी देता है मॉर्निंग वॉटर
बॉडी में पानी की कमी होने पर थकान, सिरदर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती है। सुबह पानी पीने से शरीर दोबारा हाइड्रेट होता है, जिससे दिमाग बेहतर तरीके से वर्क करता है और हम तरोताजा महसूस कर सकता है।
किडनी के लिए भी है जरूरी सुबह का पानी
किडनी शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके लिए शरीर में भरपूर पानी होना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पेशाब के रास्ते गंदे पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है और किडनी अपना काम बेहतर तरीके से कर पाती है।
56
क्या पानी पीने से वेट लॉस होता है?
सुबह खाली पेट पानी पीने से तेजी से वजन कम हो जाता है। हालांकि यह 100% सही नहीं है। रिसर्च के मुताबिक, सिर्फ पानी पीने से वजन कम नहीं होता। हां, पानी पीने से पेट कुछ समय के लिए भरा हुआ महसूस हो सकता है, और इससे ज्यादा खाने से बचा जा सकता है। वेट लॉश के लिए बैलेंस्ड डाइट-रेगुलर योगा जरूरी है।
सुबह कितना पानी पीना चाहिए?
डॉक्टर के मुताबिक- सुबह उठकर 1 से 2 गिलास पानी पीना चाहिए। सुबह बहुत ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। अगर किडनी, हार्ट या अन्य बीमारी है तो डॉक्टर से बात करके पानी की मात्रा फिक्स करें।
क्या गुनगुना पानी ज्यादा फायदेमंद है?
ये अपनी आदत के ऊपर डिपेंड करता है। इसका कोई ठोस रिजल्ट नहीं है कि गुनगुना पानी सामान्य पानी से ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आपको गुनगुना पानी पीना ठीक लगता है, तो आप उसे पी सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखना है कि हमारी बॉडी को भरपूर मात्रा में पानी मिलता रहे।
66
उम्र के हिसाब से हर दिन पानी की मात्रा
0–6 महीने - सिर्फ मां का दूध या फॉर्मूला
6–12 महीने - लगभग 0.8–1 लीटर (दूध और अन्य फूड सहित)
1–3 साल- लगभग 1.3 ली.
4–8 साल - लगभग 1.7 ली.
9–13 साल (लड़के) - लगभग 2.4 ली.
9–13 साल (लड़कियां) - लगभग 2.1 ली.
14–18 साल (लड़के) - लगभग 3.3 ली.
14–18 साल (लड़कियां) - लगभग 2.3 ली.
19 साल या उससे ज्यादा (पुरुष) - लगभग 3.7 ली.
19 साल या उससे ज्यादा (महिलाएं) - लगभग 2.7 ली.
प्रेग्नेंट महिलाएं - लगभग 3 ली.
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं - लगभग 3.8 ली.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.