‘अ’ से शुरू होने वाले 51 मुहावरों की पूरी लिस्ट, SSC से Railway Exams तक में पूछे जाते हैं ये सब

Published : Aug 20, 2026, 01:57 PM IST
Hindi Muhavare with Meaning

सार

A se Muhavare: ‘अंधों में काना राजा’ से लेकर ‘अरमानों पर पानी फिरना’ तक, जानिए ‘अ’ से शुरू होने वाले जरूरी हिंदी मुहावरों के आसान अर्थ, जो परीक्षा में आपके काम आ सकते हैं।

Hindi Idioms: मुहावरे हिंदी भाषा को रोचक, प्रभावशाली और जीवंत बनाने का काम करते हैं। किसी बात को सीधे कहने के बजाय जब उसे खास और मजेदार अंदाज में कहा जाता है, तो भाषा और भी दिलचस्प हो जाती है। परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए मुहावरों का ज्ञान बेहद जरूरी है, क्योंकि हिंदी व्याकरण और भाषा से जुड़े सवालों में अक्सर मुहावरों के मतलब पूछे जाते हैं। इस हिसाब से ‘अ’ से शुरू होने वाले मुहावरे काफी महत्वपूर्ण हैं। इनमें ‘अंधों में काना राजा’, ‘अपना उल्लू सीधा करना’, ‘अकल ठिकाने आना’, ‘अपने पैरों पर खड़ा होना’, ‘अपनी आंखों का तारा’ और ‘अरमानों पर पानी फिरना’ जैसे कई फेमस मुहावरे शामिल हैं। अगर आप इन मुहावरों को अर्थ के साथ याद कर लेते हैं, तो परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। आइए, ‘अ’ से शुरू होने वाले कुछ मुहावरों और उनके आसान मतलब को जानते हैं।

अ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे

1- 'अंग-अंग ढीला होना' मतलब - बहुत थक जाना

2- 'अंगार उगलना' मतलब - बहुत गुस्सा होकर बोलना

3- 'अंगारों पर पैर रखना' मतलब - जानबूझकर मुसीबत मोल लेना

4- 'अंगारों पर लोटना' मतलब - बहुत दुख सहना

5- 'अंगार बरसना' मतलब - बहुत गर्मी पड़ना

6- 'अंग लगाना' मतलब - गले लगाना

7- 'अंक भरना' मतलब - प्यार से गले लगाना

8- 'अंधे की लाठी' मतलब - एकमात्र सहारा

9- 'अंधे के हाथ बटेर लगना' मतलब - अचानक फायदा मिलना

10- 'अंधे को दीपक दिखाना' मतलब - मूर्ख को समझाना

11- 'अंधेरे में तीर चलाना' मतलब - बिना जानकारी के अनुमान लगाना

12- 'अंधेरे में रखना' मतलब - जानकारी छिपाना

13- 'अंधेरे में टटोलना' मतलब - अनिश्चितता में प्रयास करना

14- 'अंधों में काना राजा' मतलब - मूर्खों में थोड़ा समझदार श्रेष्ठ

15- 'अकल का दुश्मन' मतलब - बहुत मूर्ख इंसान

16- 'अकल के घोड़े दौड़ाना' मतलब - बहुत ज्यादा सोच-विचार करना

17- 'अकल पर पत्थर पड़ना' मतलब - बुद्धि भ्रष्ट होना

18- 'अकल चरने जाना' मतलब - बुद्धि काम न करना

19- 'अकल ठिकाने आना' मतलब - समझ आ जाना

20- 'अकल के पीछे लट्ठ लेकर पड़ना' मतलब - जबरदस्दी मूर्खता करना

21- 'अपनी खिचड़ी अलग पकाना' मतलब - सबसे अलग रहना

22- 'अपना उल्लू सीधा करना' मतलब - अपना स्वार्थ पूरा करना

23- 'अपने मुंह मियां मिट्ठू बनना' मतलब - अपनी प्रशंसा स्वयं करना

24- 'अपने पैरों पर खड़ा होना' मतलब - आत्मनिर्भर होना

25- 'अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना' मतलब - स्वयं अपना नुकसान करना

26- 'अपने रंग में रंगना' मतलब - अपने प्रभाव में लाना

27- 'अपने सिर लेना' मतलब - जिम्मेदारी स्वीकार करना

28- 'अपनी गर्दन फंसाना' मतलब - स्वयं मुसीबत में पड़ना

29- 'अपनी डफली अपना राग' मतलब - अपनी ही बात कहना

30- 'अपनी नाक ऊंची करना' मतलब - प्रतिष्ठा बढ़ाना

31- 'अपनी नाक कटवाना' मतलब - अपमान कराना

32- 'अपनी बला टालना' मतलब - मुसीबत दूसरे पर डालना

33- 'अपनी गली में शेर होना' मतलब - अपने क्षेत्र में दबदबा होना

34- 'अपनी राह अलग करना' मतलब - अलग रास्ता अपनाना

35- 'अपना रंग दिखाना' मतलब - असली रूप या स्वभाव दिखा देना

ये भी पढ़ें- SSC Reasoning का ट्रिकी सवाल: RAM = 32, SHYAM = 63 तो RAHUL का Code क्या होगा? 99% लोग करते हैं गलती

36- 'अपना रास्ता नापना' मतलब - चले जाना

37- 'अपना सिर खपाना' मतलब - बहुत सोच-विचार करना

38- 'अपना सिक्का चलाना' मतलब - अपना प्रभाव जमाना

39- 'अपना हाथ जगन्नाथ' मतलब - खुद पर निर्भर रहना-डिपेंड रहना

40- 'अपना घर भरना' मतलब - अपना फायदा करना

41- 'अपनी आंखों का तारा' मतलब - बहुत प्रिय या चहेता होना

42- 'अपनी आंखों से गिरना' मतलब - सम्मान खो देना

43- 'अपनी जान पर खेलना' मतलब - बड़ा रिस्क लेना

44- 'अपनी जान हथेली पर रखना' मतलब - जान की परवाह न करना

45- 'अपनी बात मनवाना' मतलब - अपनी बात को स्वीकार करवाना

46- 'अपनी बांहों में भरना' मतलब - बहुत प्यार करना

47- 'अपनी ढपली बजाना' मतलब - अपनी ही बात करते रहना

48- 'अपनी हांकना' मतलब - अपनी प्रशंसा खुद करना

ये भी पढ़ें- Blood Relation Puzzle: “मेरे पिता के इकलौते बेटे की बेटी...तो फोटो में कौन”? 99% लोग पहली बार में कर देते हैं गलती

49- 'अपना-सा मुंह लेकर रह जाना' मतलब - निराश होकर चुप हो जाना

50- 'अगर-मगर करना' मतलब - बहाने बनाना

51- 'अरमानों पर पानी फिरना' मतलब - उम्मीद का खत्म होना

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

रक्षा बंधन की रात राखी उतारनी चाहिए या बांधे रखना चाहिए? राखी टूट जाए तो क्या करें?
SSC Reasoning का ट्रिकी सवाल: RAM = 32, SHYAM = 63 तो RAHUL का Code क्या होगा? 99% लोग करते हैं गलती