‘उ’ से शुरू होने वाले 50 मुहावरे, ‘उंगली उठाना’ से ‘उलझन में डालना’ तक जानें सबके अर्थ

Published : Aug 24, 2026, 08:40 AM IST
U Se Shuru Hone Wale Muhavare

सार

U Se Shuru Hone Wale Muhavare: ‘उ’ से शुरू होने वाले 50 हिंदी मुहावरे जानें, उनके अर्थ और प्रयोग के साथ। छात्रों और परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए उपयोगी मुहावरों की पूरी लिस्ट।

Hindi Muhavare List: ‘उ’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरों में इंसान के व्यवहार, गुस्से, चालाकी, परेशानी, सफलता, असफलता और रोजमर्रा की उठा-पटक से जुड़े कई दिलचस्प भाव देखने को मिलते हैं। जैसे ‘उंगली उठाना’ किसी पर आरोप लगाने के लिए, ‘उंगली पर नचाना’ किसी को पूरी तरह अपने वश में रखने के लिए और ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ खुद गलत होकर दूसरे को दोष देने के लिए यूज किया जाता है। वहीं ‘उड़न-छू होना’ अचानक गायब होने और ‘उधेड़बुन में पड़ना’ किसी बात को लेकर लगातार सोच-विचार करने के अर्थ में बोला जाता है। ऐसे मुहावरे हिंदी को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बनाते, बल्कि किसी स्थिति का भाव भी तुरंत समझा देते हैं। छात्र और परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए ‘उ’ से शुरू होने वाले 50 मुहावरे बड़े काम आ सकते हैं।

‘उ’ से शुरू होने वाले 50 मुहावरे

1 - 'उंगली उठाना' मतलब - दोष लगाना या आरोप लगाना

2 - 'उंगली पर नचाना' मतलब - पूरी तरह कंट्रोल या वश में रखना

3 - 'उंगली पकड़कर पहुंचा पकड़ना' मतलब - थोड़ी छूट का गलत फायदा उठाना

4 - 'उंगली करना' मतलब - छेड़ना या परेशान करना

5 - 'उंगलियों पर गिनना' मतलब - बहुत कम होना

6 - 'उल्टी गंगा बहाना' मतलब - परंपरा के विपरीत काम करना

7 - 'उल्टी खोपड़ी का होना' मतलब - विचित्र स्वभाव या चिड़चिड़े दिमाग का होना

8 - 'उल्टी माला फेरना' मतलब - गलत व्यवहार करना

9 - 'उड़ती चिड़िया पहचानना' मतलब - बहुत चालाक या शातिर होना

10 - 'उड़ती खबर पकड़ना' मतलब - किसी जानकारी को जल्दी हासिक कर लेना

11 - 'उड़न-छू होना' मतलब - गायब हो जाना

12 - 'उड़ती धूल आंखों में डालना' मतलब - भ्रम पैदा करना

13 - 'उधेड़बुन में पड़ना' मतलब - बहुत सोच-विचार करना

14 - 'उधेड़बुन में रहना' मतलब - दुविधा या असमंजस में रहना

ये भी पढ़ें- आगे कुआं पीछे खाई का क्या मतलब? पढ़ें ‘आ’ से शुरू होने वाले 30 खास मुहावरे

15 - 'उगल देना' मतलब - कोई छुपी हुई बात को किसी दूसरे से बता देना

16 - 'उंगली कटाकर शहीद होना' मतलब - छोटा काम दिखाकर बड़ी वाहवाही लेना

17 - 'उलटे पांव लौटना' मतलब - तुरंत वापस जाना

18 - 'उलटे मुंह गिरना' मतलब - बुरी तरह फेल होना

19 - 'उलटे हाथ से देना' मतलब - बिना मन के देना या उपेक्षा से देना

20 - 'उल्टी खोपड़ी चलाना' मतलब - गलत तरह से दिमाग लगाना

21 - 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' मतलब - खुद गलत होने पर दूसरों को गलत ठहराना

22 - 'उन्नीस-बीस का फर्क' मतलब - बहुत थोड़ा अंतर

23 - 'उन्नीस का बीस करना' मतलब - थोड़ा बदलाव करना

24 - 'उबल पड़ना' मतलब - अचानक बहुत गुस्सा होना

25 - 'उंगली के इशारे पर चलाना' मतलब - पूरी तरह वश में रखना

26 - 'उड़ती मक्खी निगलना' मतलब - ज्यादा चालाक या होशियार होना

27 - 'उड़ती खबर पर विश्वास करना' मतलब - बिना किसी ठोस जानकारी के खबर को सच मान लेना

28 - 'उल्टी पट्टी पढ़ाना' मतलब - गलत सलाह देना

29 - 'उल्टी चाल चलना' मतलब - दुश्मन वाली चाल या प्लान अपनाना

30 - 'उधार का खाता खोलना' मतलब - कर्ज बढ़ाना

31 - 'उधार की जिंदगी जीना मतलब - दूसरों पर डिपेंड रहना

32 - 'उधार चुकाना' मतलब - कर्ज वापस करना या लौटाना

33 - 'उधार मांगना' मतलब - कर्ज लेना

34 - 'उधार लेकर घी पीना' मतलब - दिखावे के लिए दूसरों से कर्ज लेना

35 - 'उबलता खून' मतलब - बहुत जोश या गुस्सा होना

36 - 'उफान पर होना' मतलब - बहुत तेज होना

37 - 'उखड़ जाना' मतलब - नाराज होकर चले जाना

38 - 'उखड़ी-उखड़ी बातें करना' मतलब - गुस्से से बात करना

39 - 'उखाड़ फेंकना' मतलब - पूरी तरह हटा देना

40 - 'उधेड़कर रख देना' मतलब - पूरी तरह परेशान कर देना

41 - 'उधम मचाना' मतलब - बहुत शोर या हंगामा करना

ये भी पढ़ें- ‘अ’ से शुरू होने वाले 51 मुहावरों की पूरी लिस्ट, SSC से Railway Exams तक में पूछे जाते हैं ये सब

42 - 'उछलना-कूदना' मतलब - ज्यादा जोश में होना

43 - 'उछलती गेंद होना' मतलब - अस्थिर होना

44 - 'उजला पक्ष दिखाना' मतलब - अच्छी बात सामने रखना

45 - 'उजाड़ना' मतलब - बर्बाद करना

46 - 'उजड़े चमन का फूल' मतलब - खराब कंडीशन में जो चीज बन जाए

47 - 'उंगली में नचाना' मतलब - पूरी तरह वश में करना

48 - 'उबलते पानी में हाथ डालना' मतलब - जानबूझकर रिस्क लेना

49 - 'उलझी गुत्थी सुलझाना' मतलब - कठिन समस्या को सॉल्व करना

50 - 'उलझन में डालना' मतलब - परेशानी पैदा करना

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

SUN = 54 तो MOON = ? 10 सेकंड में हल करें Coding-Decoding का ये ट्रिकी सवाल
‘इ’ से शुरू होने वाले 20 मुहावरे, इनका मतलब जानकर कहेंगे- ये तो रोज सुनते हैं!