Credit Score Kaise Badhaye: कभी बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है तो आपने Credit Score या CIBIL Score का नाम जरूर सुना होगा। कई बार अच्छी इनकम के बाद भी लोन नहीं मिलता है, क्योंकि Credit Score कम होता है। जानिए Credit Score कैसे बढ़ाएं?
क्रेडिट स्कोर (Credit Score) एक नंबर होता है, जो बताता है कि आपने पहले लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड का पेमेंट कितनी जिम्मेदारी से किया है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। 750 या उससे अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है।
25
EMI और Credit Card का पेमेंट टाइम पर करें
Credit Score बढ़ाने का सबसे आसान और सबसे अच्छा तरीका है कि हर EMI और क्रेडिट कार्ड बिल (Credit Card Bill) टाइम पर जमा करें। अगर पेमेंट में बार-बार लेट होता है, तो इसका डायरेक्ट इंपेक्ट आपके Credit Score पर पड़ सकता है।
Credit Card की पूरी लिमिट कभी यूज ना करें
अगर आपके Credit Card की लिमिट ₹1 लाख है, तो कोशिश करें कि हर समय उसका पूरा यूज ना करें। कुल लिमिट का लगभग 30% या उससे कम यूज करना बेस्ट माना जाता है। इसे Credit Utilization Ratio कहा जाता है।
35
एक साथ कई लोन या Credit Card के लिए अप्लाई करने से बचें
बहुत सारे Loan या Credit Card के लिए अप्लाई करने से बैंक कई बार आपकी Credit Report चेक करते हैं। इसे Hard Inquiry कहा जाता है। ज्यादा Hard Inquiry होने पर Credit Score पर इंपैक्ट पड़ता है।
पुराना Credit Card बिना किसी कारण क्लोज ना करें
अगर आपका पुराना Credit Card सही से वर्क कर रहा है और उस पर कोई दिक्कत नहीं है, तो उसे सिर्फ Score बढ़ाने के लिए क्लोज ना करें। आपकी पुरानी Credit History कई मामलों में आपके Credit Profile को स्ट्रॉन्ग बना सकता है।
45
Credit Report समय-समय पर चेक करें
Credit Report में कभी-कभी गलत जानकारी फीड हो जाती है। चेकिंग के दौरान अगर आपको किसी ऐसे लोन या बकाया पैसों का रिकॉर्ड दिखाई दे, जो आपका नहीं है, तो तत्काल संबंधित बैंक में जाकर इसे सही कराएं।
जितनी जरूरत-उतना ही कर्ज लें
अगर आपकी इनकम के मुकाबले ज्यादा EMI चल रही है, तो फ्यूचर में नया लोन मिलने में समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें उतना ही कर्ज लें, जिसे आसानी से चुकाया जा सके।
55
Credit History बनाने के लिए छोटे-छोटे लोन लें
अगर आपने कभी Loan या Credit Card का यूज नहीं किया है, तो आपका Credit History कम हो सकता है। ऐसे में कम Credit Limit वाला Card या छोटा Loan लेकर टाइम पर पेमेंट करने से धीरे-धीरे Credit History इनक्रीज हो सकती है।
नोट: हर बैंक और वित्तीय संस्था (Banking Institutions) की Loan Approval Policy अलग हो सकती है। सिर्फ अच्छा Credit Score होने से Loan की गारंटी नहीं होती। इनकम, बिजनेस, मौजूदा कर्ज और अन्य सोर्स को भी ध्यान में रखा जाता है।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.