KBC के सबसे मुश्किल सवाल: ₹1 करोड़ से ₹7 करोड़ तक पूछे गए इन सवालों ने घुमा दिया था कंटेस्टेंट्स का दिमाग

Published : Aug 29, 2026, 04:06 PM IST
KBC Crorepati Questions

सार

Kaun Banega Crorepati Questions: KBC में करोड़पति बनने की राह में पूछे गए ये सवाल आसान नहीं थे! क्या आप दे पाएंगे सही जवाब? आजमाएं अपना GK और जानें कितने पानी में हैं आप।

Kaun Banega Crorepati में हॉट सीट पर बैठना जितना रोमांचक है, उतना ही मुश्किल होता है करोड़ों रुपये तक पहुंचना। अमिताभ बच्चन के सामने प्रतियोगियों से इतिहास, विज्ञान, भूगोल, खेल, साहित्य और दुनिया से जुड़े ऐसे सवाल पूछे जा चुके हैं, जिनके जवाब के लिए सिर्फ सामान्य ज्ञान काफी नहीं होता। ₹1 करोड़, ₹5 करोड़ और ₹7 करोड़ जैसे बड़े पड़ाव पर पहुंचने वाले सवालों में कई बार एक छोटी-सी जानकारी भी पूरा खेल बदल देती है। हर्षवर्धन नवाथे से लेकर सुशील कुमार, गौतम कुमार झा और चंदर प्रकाश तक, इन प्रतियोगियों के सामने आए सवाल आज भी KBC फैंस के बीच चर्चा का विषय हैं। नीचे देखिए 11 करोड़पति सवाल और उनके जवाब...

सवाल: भारतीय संविधान निम्नलिखित में से किसे संसद की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति देता है?

A. सॉलिसिटर जनरल

B. अटॉर्नी जनरल

C. कैबिनेट सेक्रेटरी

D. चीफ जस्टिस

सही जवाब: B. अटॉर्नी जनरल

प्रतियोगी: हर्षवर्धन नवाथे

सीजन: KBC 1

अमाउंट: ₹1 करोड़

सवाल: 18 अक्टूबर 1868 को निकोबार द्वीप समूह के अधिकार ब्रिटिशों को बेचकर किस औपनिवेशिक शक्ति ने भारत में अपनी भागीदारी समाप्त की?

A. बेल्जियम

B. इटली

C. डेनमार्क

D. फ्रांस

सही जवाब: C. डेनमार्क

प्रतियोगी: सुशील कुमार

सीजन: KBC 5

अमाउंट: ₹5 करोड़

सवाल: ब्रिटिश भारत में बने जहाज Hector की कमान किसने संभाली थी?

A. अब्दुल हमीद

B. मोहम्मद अली

C. मुहम्मद बिन कासिम

D. अन्य विकल्प

सही जवाब: D

प्रतियोगी: अचिन नरूला और सार्थक नरूला

सीजन: KBC 8

अमाउंट: ₹7 करोड़

Note - 'हेक्टर' (Hector) नामक जहाज की कमान हॉकिंग्स (William Hawkins) ने संभाली थी, जो 1608 में सूरत के तट पर पहुंचा था। दिए गए ऑप्शन में उनका नाम नहीं है, इसलिए सही उत्तर D है।

सवाल: भारत में बने किस जहाज पर फ्रांसिस स्कॉट की ने Defence of Fort M'Henry कविता लिखी थी?

A. HMS मिंडेन

B. HMS विक्ट्री

C. HMS बेलफास्ट

D. HMS बीगल

सही जवाब: A. HMS मिंडेन

प्रतियोगी: गौतम कुमार झा

सीजन: KBC 11

अमाउंट: ₹1 करोड़

ये भी पढ़ें- काठमांडू कभी झील था, यति आज भी जिंदा है? नेपाल के 14 बड़े मिथकों का जानिए पूरा सच

सवाल: किसी ब्रिटिश रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया पहला ब्रिटिश उपग्रह कौन सा था?

A. एरियल 1

B. प्रोस्पेरो

C. ब्लैक एरो

D. स्काईलार्क

सही जवाब: B. प्रोस्पेरो

प्रतियोगी: अजीत कुमार

सीजन: KBC 11

अमाउंट: ₹1 करोड़

सवाल: किस वैज्ञानिक के नाम पर Periodic Table में कोई रासायनिक तत्व नहीं है?

A. अल्बर्ट आइंस्टीन

B. अल्फ्रेड नोबेल

C. थॉमस एडिसन

D. एनरिको फर्मी

सही जवाब: C. थॉमस एडिसन

सीजन: KBC 11

अमाउंट: ₹12.5 लाख

सवाल: संस्कृत वाक्य “अतिथि देवो भवः” किस उपनिषद से लिया गया है?

A. कठ उपनिषद

B. मुंडक उपनिषद

C. छांदोग्य उपनिषद

D. तैत्तिरीय उपनिषद

सही जवाब: D. तैत्तिरीय उपनिषद

प्रतियोगी: साहिल अहिरवार

सीजन: KBC 13

अमाउंट: ₹1 करोड़

सवाल: यूरोप का ऐसा कौन सा मानचित्रकार था जिसने दुनिया का प्रसिद्ध प्रारंभिक विश्व मानचित्र बनाया?

A. अब्राहम ऑर्टेलियस (Abraham Ortelius)

B. जेरार्डस मर्केटर (Gerardus Mercator)

C. जियोवन्नी बतिस्ता एग्नेस (Giovanni Battista Agnese)

D. मार्टिन वाल्डसीमुलर (Martin Waldseemüller)

सही जवाब: D. मार्टिन वाल्डसीमुलर (Martin Waldseemüller)

प्रतियोगी: मयंक

सीजन: KBC 15

राशि: ₹1 करोड़

ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ के बीच जानें इस देश के 25 सबसे रेयर फैक्ट, एवरेस्ट से भी ज्यादा रोचक है कहानी

सवाल: 21वीं सदी का कौन सा “Superfood” Omega-3 Fatty Acids से भरपूर है और जिसे एजटेक लोग 500 साल से भी पहले उगाते थे?

A. क्विनोआ

B. अमरंथ

C. अलसी के बीज

D. चिया सीड्स

सही जवाब: D. चिया सीड्स

प्रतियोगी: चंदर प्रकाश

सीजन: KBC 16

अमाउंट: ₹25 लाख

सवाल: ‘Yokozuna’ किस Contact Sport में हासिल किया जाने वाला सर्वोच्च Rank है?

A. बॉक्सिंग

B. सूमो रेसलिंग

C. जूडो

D. कराटे

सही जवाब: B. सूमो रेसलिंग

प्रतियोगी: चंदर प्रकाश

सीजन: KBC 16

अमाउंट: ₹3.2 लाख

सवाल: स्नूकर के आविष्कार से जुड़े व्यक्ति का नाम क्या था?

A. नेविल चेम्बरलेन

B. जॉन रॉबर्ट्स

C. एडवर्ड विल्सन

D. विलियम कैसल

सही जवाब: A. नेविल चेम्बरलेन

प्रतियोगी: विकास सिंह पंवार

सीजन: KBC 17

अमाउंट: ₹1 करोड़

नोटः विकास ने ₹1 करोड़ के सवाल का सही जवाब जानते हुए भी ₹50 लाख पर गेम छोड़ दिया था।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Uzbekistan Weird Facts: उज्बेकिस्तान में समुद्र नहीं फिर भी ‘समुद्री’ कहानी, जानें Modi के दौरे वाले देश के 21 अजीब फैक्ट
खि, खो और खू से शुरू होने वाले मुहावरे: ‘खून-पसीना एक करना’ से ‘खिचड़ी पकाना’ तक जानें आसान मतलब