Nepal Flood: बाढ़ का पानी कैसे मापते हैं? जानिए क्यूसेक और क्यूमेक में सबसे बड़ा अंतर

Published : Aug 27, 2026, 03:05 PM IST
Flood Water Measurement

सार

Cusec vs Cumec: नेपाल बाढ़ के बाद गंडक बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जानिए आखिर बाढ़ के पानी को कैसे नापते हैं और क्यूसेक और क्यूमेक में क्या बड़ा फर्क है।

Cusec and Cumec Difference: नेपाल-तिब्बत सीमा पर हाल ही में आई अचानक बाढ़ (Nepal Flash Flood) ने भारी तबाही मचाई है। इस तबाही का असर जब भारतीय सीमा पर पहुंचा, तो बिहार के बगहा स्थित गंडक (वाल्मीकिनगर) बैराज के 36 फाटक खोलने पड़े और वहां से करीब 1.5 लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। जब भी ऐसी कोई प्राकृतिक आपदा आती है, तो हर जगह 'क्यूसेक' और 'क्यूमेक' जैसे शब्द लगातार सुनाई देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब नदियां उफान पर होती हैं या बाढ़ आते हैं, तो वैज्ञानिक या इंजीनियर इतने विशाल सैलाब को कैसे नापते हैं? क्या यह पानी का वजन होता है या कुछ और? आइए बेहद सिंपल और रोचक तरीके से समझते हैं कि बाढ़ के पानी को मापने का साइंस क्या है? क्यूसेक और क्यूमेक में क्या फर्क होता है।

बाढ़ का पानी कैसे मापा जाता है?

नदियों और बांधों में पानी का ठहराव नहीं, बल्कि उसका बहाव (Flow Rate) मापा जाता है। इसका मतलब यह है कि किसी खास जगह से 1 सेकेंड में कितना पानी आगे निकल गया। पानी के इसी डिस्चार्ज को मापने के लिए दो अंतरराष्ट्रीय पैमानों का इस्तेमाल होता है। पहला क्यूसेक (Cusec) और क्यूमेक (Cumec)।

क्यूसेक क्या होता है?

क्यूसेक (Cusec) का मतलब क्यूबिक फीट प्रति सेकेंड (Cubic Feet Per Second) होता है। यह ब्रिटिश (FPS) सिस्टम है। इसमें 1 फीट लंबे, 1 फीट चौड़े और 1 फीट गहरे बॉक्स के बराबर पानी को आधार माना जाता है। लीटर में हिसाब से देखें, तो 1 क्यूबिक फीट में करीब 28.32 लीटर पानी आता है। जब बैराज के गेट से 1 क्यूसेक पानी बहता है, तो इसका मतलब है कि हर एक सेकेंड में 28.32 लीटर पानी आगे बढ़ रहा है।

क्यूमेक क्या होता है?

क्यूमेक (Cumec) का फुल फॉर्म क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड (Cubic Metre Per Second) होता है। यह इंटरनेशनल मीट्रिक (SI) सिस्टम है। इसमें 1 मीटर लंबे, 1 मीटर चौड़े और 1 मीटर गहरे बॉक्स के बराबर पानी को नापा जाता है। लीटर में हिसाब लगाएं, तो 1 क्यूबिक मीटर में पूरा 1,000 लीटर पानी समाता है। 1 क्यूमेक का मतलब हर 1 सेकेंड में 1,000 लीटर पानी का बहाव होता है।

क्यूसेक से क्यूमेक कितना बड़ा है?

क्यूसेक और क्यूमेक में अगर बड़े-छोटे की बात की जाए, तो क्यूमेक हमेशा क्यूसेक से करीब 35 गुना बड़ा होता है। यानी अगर कोई कहे कि बांध से 100 क्यूमेक पानी छोड़ा गया, तो इसका मतलब करीब 3,531 क्यूसेक पानी होता है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Flood Alert: 1 क्यूसेक में कितना पानी होता है? जानें गंडक बैराज से 79 लाख लीटर डिस्चार्ज का गणित
नेपाल में बाढ़ के बीच जानें इस देश के 25 सबसे रेयर फैक्ट, एवरेस्ट से भी ज्यादा रोचक है कहानी