बिजली क्यों चमकती है? 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका सही जवाब

Published : Jul 06, 2026, 11:00 AM IST

Lightning Explained: बारिश में आसमान में दिखने वाली तेज चमक और कुछ सेकंड बाद सुनाई देने वाली गड़गड़ाहट को तड़ित (Lightning) कहते हैं। यह बादलों के भीतर या बादलों और जमीन के बीच पैदा होने वाली Natural Electricity के कारण होती है।

PREV
15
बिजली कैसे बनती है?

जब बारिश वाले बड़े-बड़े बादल बनते हैं, तो उनके अंदर पानी की बूंदें, बर्फ के छोटे-छोटे कण और ओले लगातार ऊपर-नीचे घूमते रहते हैं। इस दौरान ये कण आपस में टकराते हैं। इन टक्करों की वजह से बादलों के अंदर इलेक्ट्रिक चार्ज (विद्युत आवेश) बनने लगता है। आमतौर पर बादल का ऊपरी हिस्सा Positive और निचला हिस्सा Negative चार्ज वाला हो जाता है। जब इन दोनों के बीच अंतर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो वह अचानक एक तेज इलेक्ट्रिक करंट के रूप में निकलता है। यही चमक हमें आसमान में बिजली के रूप में कड़कती दिखाई देती है।

25
गरज क्यों सुनाई देती है?

जब बिजली चमकती है, तो उसके आसपास की हवा कुछ ही सेकेंड में लगभग 30,000 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जाती। यह टेंप्रेचर सूर्य की सतह से भी ज्यादा होता है। इतनी तेज गर्मी से हवा तेजी से फैलती है और फिर तुरंत कम हो जाती है। इसी प्रक्रिया से जोरदार आवाज पैदा होती है, जिसे गरज (Thunder) कहते हैं।

35
पहले बिजली क्यों दिखती है और बाद में आवाज क्यों आती है?

यह सवाल भी अक्सर पूछा जाता है। इसकी वजह आसान है। प्रकाश (Light) की स्पीड लगभग 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड होती है।

जबकि ध्वनि (Sound) की स्पीड सामान्य परिस्थितियों में लगभग 343 मीटर प्रति सेकंड होती है। यानी बिजली की चमक हमारी आंखों तक लगभग तुरंत पहुंच जाती है, लेकिन उसकी आवाज बाद में सुनाई देती है। इसे ऐसे समझिएः मान लीजिए आपके घर से 2 किमी दूर बिजली गिरी। आपको उसकी चमक तुरंत दिखाई दे जाएगी, लेकिन गरज की आवाज लगभग 5–6 सेकंड बाद सुनाई दे सकती है। इसी वजह से हमें पहले चमक और बाद में गरज सुनाई देता है।

45
क्या बिजली हमेशा जमीन पर ही गिरती है?

नहीं। हर बिजली जमीन पर नहीं गिरती। कई बार बिजली एक बादल से दूसरे बादल के बीच ही चमक जाती है। कुछ मामलों में वह बादल से जमीन तक पहुंचती है। यही स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती है।

55
बिजली चमकने के समय क्या करें?

बिजली चमकना एक सामान्य प्राकृतिक घटना है, लेकिन बिजली गिरना जानलेवा हो सकता है। यदि आंधी-तूफान के दौरान बिजली चमक रही हो, तो हमेशा मौसम विभाग की चेतावनियों को जरूर फॉलो करें। India Meteorological Department और मौसम वैज्ञानिक कहते हैं...

  • खुले मैदान में खड़े न हों।
  • किसी बड़े पेड़ के नीचे खड़े ना हों।
  • मेटल (धातु) की वस्तुओं से दूरी बनाकर रखें।
  • पानी में ना खड़े हों।
  • बिजलने कड़कने के दौरान घर में या गाड़ी के अंदर चले जाएं।

कॉन्टेन्ट सोर्सः India Meteorological Department, National Aeronautics and Space Administration, National Weather Service

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Photos on

Recommended Stories