
Passport Benefits: विदेश घूमने, पढ़ने, जॉब करने या बिजनेस के लिए जाना है, तो सबसे पहले जिस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है, वह है पासपोर्ट। बिना पासपोर्ट के किसी भी भारतीय को दूसरे देश में जाने की इजाजत नहीं मिलती। पासपोर्ट सिर्फ विदेश यात्रा का टिकट नहीं है। यह हमारी पहचान और नागरिकता का सबसे ठोस सरकारी डॉक्यूमेंट है। पासपोर्ट क्यों जरूरी है और इसके क्या-क्या फायदे हैं-जानें...
पासपोर्ट किसी देश की सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट होता है। इसमें शख्स का नाम, बर्थडेट, फोटो, सिग्नेचर, पासपोर्ट नंबर और राष्ट्रीयता (Nationality) जैसी इन्फॉर्मेशन अपडेट होती है। भारत में विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) पासपोर्ट जारी करता है।
अगर आप किसी दूसरे देश में जाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपके पास वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए। एयरपोर्ट पर यात्रा की शुरुआत से लेकर दूसरे देश में घुसने तक हर जगह पासपोर्ट दिखाना पड़ता है। जैसे - किसी छात्र को अमेरिका में पढ़ाई के लिए एडमिशन मिल गया। अगर उसके पास पासपोर्ट नहीं है, तो वह स्टूडेंट वीजा के लिए अप्लाई नहीं कर सकता।
दुनिया के ज्यादातर देशों में एंट्री के लिए वीजा चाहिए होता है। वीजा तभी जारी किया जाता है, जब आपके पास वैलिड पासपोर्ट हो। पासपोर्ट और उसके बाद वीजा का प्रोसेस कंप्लीट होता है।
पासपोर्ट को भारत और विदेश दोनों जगह एक मजबूत पहचान पत्र माना जाता है। इसमें सरकार द्वारा वेरीफाई इन्फॉर्मेशन होती है, इसलिए कई सरकारी और प्राइवेट संस्थान इसे पहचान और एड्रेस के सबूत के रूप में लेती हैं।
अगर किसी भारतीय नागरिक का विदेश में पासपोर्ट खो जाए, एक्सीडेंट हो जाए या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़े, तो भारतीय दूतावास (Embassy) उसकी हेल्प करता है। पासपोर्ट की हेल्प से दूतावास आपकी पहचान को वेरीफाई करता है। जैसे - अगर किसी टूरिस्ट का दुबई में पासपोर्ट चोरी हो जाए, तो वह भारतीय दूतावास से संपर्क कर इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट बनवा सकता है।
आज लाखों भारतीय विदेशों में पढ़ाई और नौकरी कर रहे हैं। किसी फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने, वर्क परमिट हासिल करने या वर्ल्ड बिजनेस करने के लिए पासपोर्ट जरूरी होता है। इसके बिना कई प्रोसेस की शुरुआत भी नहीं होती।
दुनिया के कुछ देश भारतीय पासपोर्ट वालों को वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की सर्विस देते हैं। इससे यात्रा आसान हो जाती है। हालांकि यह समय-समय पर बदल सकती है और हर देश के अपने नियम होते हैं।
बहुत से लोग सोचते हैं कि जब विदेश जाना होगा तभी पासपोर्ट बनवाएंगे। लेकिन कई बार नौकरी, पढ़ाई या किसी जरूरी यात्रा का मौका अचानक मिल जाता है। ऐसे में पहले से पासपोर्ट बना होने पर समय की बचत होती है और जरूरी काम जल्दी पूरे हो जाते हैं।
नहीं। अब भारत में पासपोर्ट बनवाने का प्रोसेस पहले के मुकाबले ज्यादा आसान है। ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन के बाद पासपोर्ट जारी होता है। अगर सभी दस्तावेज सही हों, तो रेगुलर प्रोसेस में कुछ दिनों के अंदर पासपोर्ट मिल जाता है। जरूरत पड़ने पर तत्काल (Tatkaal) सेवा भी उपलब्ध है।
कंटेंट सोर्स- Ministry of External Affairs, Passport Seva Programme, Bureau of Immigration, International Civil Aviation Organization (ICAO).