Most Expensive Almond: ममरा बादाम दुनिया का सबसे महंगा बादाम है। भारत में इसकी कीमत 2,800 रुपये से लेकर 4,500 रुपये प्रति किलो तक है। आइए जानते हैं इस खास बादाम के फायदे और इसकी ज्यादा कीमत की असली वजह।
कैलिफोर्निया बादाम जहां 700 से 1000 रुपये किलो मिलता है, वहीं ममरा बादाम की कीमत 4,500 रुपये तक जाती है। यूरोप के मारकोना बादाम के मुकाबले आशियाई बाजार में ममरा बादाम सबसे ऊपर रहता है।
25
ममरा बादाम की क्या हैं मुख्य विशेषताएं?
ममरा बादाम में 50% से ज्यादा कुदरती तेल होता है। यह नाव के शेप जैसा दिखता है और इसमें विटामिन E समेत कई जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
35
आखिर क्यों इतना महंगा बिकता है ममरा बादाम?
दुनिया के कुल बादाम उत्पादन में ममरा की हिस्सेदारी 5% से भी कम है। किसान इसे बिना मशीनों के हाथों से चुनते हैं, जिससे इसकी लागत और कीमत काफी बढ़ जाती है।
45
आयुर्वेद और पारंपरिक बाजारों में भारी मांग
आयुर्वेदिक दवाओं में ममरा बादाम का इस्तेमाल खूब होता है। यह मेमोरी बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं को पोषण देने और शरीर को तुरंत एनर्जी देने में असरदार माना जाता है।
55
दुनिया की अन्य प्रमुख बादाम किस्मों के बारे में जानें
स्पेन का मारकोना बादाम मीठा और गोल होता है, जिसे 'क्वीन ऑफ आलमंड्स' कहते हैं। वहीं गुरबंदी बादाम थोड़ा कड़वा-मीठा होता है, लेकिन ममरा से सस्ता बिकता है।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.