Angarak Yoga 2022: मंगल के राशि परिवर्तन से बना अशुभ योग, किस राशि पर कैसा होगा असर? जानिए राशिफल से

Published : Jun 27, 2022, 11:11 AM IST
Angarak Yoga 2022: मंगल के राशि परिवर्तन से बना अशुभ योग, किस राशि पर कैसा होगा असर? जानिए राशिफल से

सार

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। ये सभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मंगल भी इन्हीं ग्रहों में से एक है। इसे लाल ग्रह भी कहते हैं। इस ग्रह का स्वभाव बहुत ही उग्र है, इसलिए जिन लोगों पर इसका प्रभाव अधिक होता है वे काफी गुस्सैल होते हैं। अचल संपत्ति यानी भूमि, भवन आदि का कारक भी यही ग्रह है।

उज्जैन. इस बार मंगल ग्रह 27 जून, सोमवार को मेष राशि में प्रवेश करेगा। मंगल इस राशि में 10 अगस्त तक रहेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। मंगल और राहु की युति बनने से अंगारक योग (Angarak Yoga 2022) का निर्माण होगा, जो बहुत ही अशुभ माना गया है। इस अशुभ योग का असर देश-दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों पर भी दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि पर कैसा होगा इस अशुभ योग का असर…

मेष राशि
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को बिजनेस में बदलाव आने के योग बन रहे हैं। नौकरी में इस राशि के लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। बड़े अधिकारियों से बात करते समय विनम्रता का भाव जरूर होना चाहिए। कार्यभार बढ़ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृष राशि 
इस राशि के लोगों को शिक्षा से जुड़े मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। लाभ के मौके हाथ आ सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है, जिसके कारण तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग भी इस समय बन रहे हैं।

मिथुन राशि 
इस राशि के लोगों की लव लाइफ में चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। इस राशि वालों को अटके हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। 

कर्क राशि 
इस राशि वाले लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होने से अचानक धन लाभ होगा। अगर कहीं लंबे समय से पैसा अटका हुआ है तो वो मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन होने के साथ-साथ इनकम में भी इजाफा होगा।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। इस समय किए गए निवेश का फायदा निकट भविष्य में मिलेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें, कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। भाई-बहनों से वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि 
इस राशि वालों को बिजनेस में फायदा होता नजर आ रहा है। बिजनेस के चलते विदेश यात्रा भी करनी पड़ेगी, जिसका लाभ निकट भविष्य में मिलेगा। आय के नए साधन इस बन सकते हैं। लेकिन सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें, नहीं तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

तुला राशि 
इस राशि के लोगों का गुस्सा इनकी परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार में किसी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। जरूर है कि इस राशि के लोग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी दोस्त से बिजनेस में साझेदारी का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। 

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों को बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि मित्रों और परिवार वालों के सहयोग से स्थिति में सुधार भी हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। पारिवारि समस्याओं के चलते भी तनाव बना रहेगा।

धनु राशि
इस राशि को लोगों को नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है साथ ही नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और संतान सुख भी मिलेगा। किसी दोस्त के आने से खुशी मिलेगी।  बिजनेस में पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि 
इस राशि लोग इस सयम आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिसके चलते इन्हें कई मामलों में सफलता मिल सकती है। लेकिन इस समय ये अधिक खर्च से परेशान हो सकते हैं। बेरोजगारों के लिए नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। 

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर भी समय पक्ष में रहेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा और नई योजनाओं में इन्वेस्टमेंट का मन बनेगा। किस्मत का साथ मिलने से भाग्य का साथ मिलेगा। रूके हुए काम भी इस समय पूरे हो सकते हैं। 

मीन राशि 
मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों का खर्च अचानक बढ़ सकता है, जिससे इन्हें पेरशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में तेजी आने से अचानक धन-प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ भी हो सकता है। नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: चाहते हैं नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ तो ऑफिस में यहां लगाएं 7 घोड़ों की तस्वीर


भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए किसी को ये 9 गुप्त बातें

वो कौन-सा काम है जो हमेशा अकेले में ही करना चाहिए और कौन-सा काम 4 लोगों के साथ मिलकर?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम